फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

May Rashifal 2026: मई माह में राजयोग से इन राशियों की चमकेगी किस्मत और इनकी बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Fri, 01 May 2026 01:31 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

May Rashifal 2026:  मई माह में एक साथ कई तरह के राजयोग बनने वाला है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसे बीतेगा मई माह का पूरा महीना।
विज्ञापन
1 of 13
मई महीने का राशिफल - फोटो : अमर उजाला
May Monthly Rashifal 2026:  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई महीने में कई ग्रहों की चाल में बदलाव आने वाला है, जिससे कई तरह के शुभ संयोग के साथ राजयोग का निर्माण होगा। मई में ग्रहों के संयोग से कई राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक मई माह में 5 बड़े राजयोगों का निर्माण होगा, जिसमें सबसे पहले 11 मई को ग्रहों के सेनापति और पराक्रमी मंगल ग्रह अपनी स्वराशि में गोचर करेंगे, जिससे रूचक राजयोग का संयोग बनेगा। इसी माह सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राययोग, चंद्रम-गुरु की युति से गजकेसरी राजयोग, बुध के स्वराशि में गोचर करने से भद्र राजयोग, बुध-शुक्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। इस तरह के राजयोग के निर्माण से सभी 12 राशियों के ऊपर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं मई माह का विस्तृत मासिक राशिफल। 
विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए मई महीने की शुरुआत से लेकर मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान मेष राशि के जातकों को अपने करियर और कारोबार के सिलसिले में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यों में मनचाहे फल न मिलने के कारण मन ओड़ा खिन्न रहेगा। माह के दूसरे सप्ताह में आपको सेहत के साथ अपने संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान अनावश्यक वाद-विवाद आपको परेशान कर सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान जोखिमपूर्ण कार्यों और निवेश से बचना चाहिए। माह का पूर्वार्ध किसी नये काम की शुरुआत के लिए बेहतर नहीं कहा जाएगा। माह के मध्य से जीजें एक बार फिर पटरी पर लौटती हुई नजर आएंगी।

इस दौरान सौभाग्य का साथ मिलने से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और आप अपनी बुद्धि, विवेक और साइस के बल पर बड़ी समस्याओं का समाधान खोजने में अंततः कामयाब होंगे। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई में रमेगा और उन्हें मनचाही सफलता प्राप्त होगी। मेष राशि के जातकों को मई के महीने में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी, अन्यथा वर्षों से बने संबंध बिगड़ सकते हैं। साथ ही साथ जीवनसाथी, माता एवं पिता की तबीयत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी।

उपायः प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल, देकर आदित्य इदम स्तोत्र का पाठ करें।
 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए मई का महीना मिलेजुले फंस देने वाला रहेगा। मई महीने की शुरुआत में आपको सौभाग्य का साथ अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा और इस दौरान सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में दिक्कतें आ सकती है। इस दौरान नोकरीपेशा वर्ग को कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता रहेगी। जिसके कारण वृषभ राशि वाले जातकों को मानसिक तनाव बना रह सकता है। मनचाहे तबादले या फिर प्रमोशन की कामना न पूरा होने पर मन खिन्न रहेगा।

माह के दूसरे सप्ताह आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए चुनौती भरा रह सकता है। व्यावसायिक मामलों में जोखिम लेने से बचें और धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। भले ही कारोबार की दृष्टि से माह का पूर्वार्ध उतार-बढ़ाव लिए रहे लेकिन उत्तरार्ध में एक बार फिर आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब रहेंगे। जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत होगी। यह समय कामकाजी महिलाओं के लिए सुखकारक कहा जाएगा।

घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। माह के उत्तरार्थ में तीर्थाटन की योजना बना सकते हैं। खट्टी-मीठी तकरार के साथ प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। कठिन समय में आपको परिजनों का पूरा सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। माह के अंत में किसी प्रिय व्यक्ति से मनचाहे उपहार या फिर कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

उपायः प्रतिदिन अपगवान शिव की पूजा में उनके मंत्र का रुद्राक्ष की माला से जप करें।

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए मई का महीना शुभता और सौभाग्य को लिए है। इस महीने आप अपने करियर और कारोबार में अच्छी प्रगति एवं लाभ प्राप्त करेंगे। इस महीने आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आपके भीतर सकारात्मक विचारों की अधिकता रहेगी। परिणाम स्वरूप आप अपने काम को बेहतर तरीके से, समयबद्धतरीके से करने में कामयाब रहेंगे। इस महीने के मध्य तक आपको कोई बड़ी उपलब्धि या. या फिर कार्यक्षेत्र में प्रद्रोत्रति, एवं वेतन, वृद्धि का पुरस्कार, मिल सकता है।

कार्यक्षेत्र में आपके कद और पद में वृद्धि होगी। सीनियर के साथ आपका अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। सीनियर और सहकर्मियों के सहयोग से आप बेहतर काम करके दिखाएंगे। इसी प्रकार व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी समय शुभ और लाभप्रद कहा जाएगा। इस माह आप न केवल अपनी व्यावसायिक योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्यवन कर पाएंगे बल्कि उससे खासा लाभ भी प्राप्त करेंगे। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। संचित धन में वृद्धि होगी।

मई के तीसरे सप्ताह में आपको शत्रु और सेहत दोनों को लेकर लापरवाही बरतने से बचना होगा, अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इस दौरान आपको धन के अपव्यय से बचना होगा, अन्यथा आर्थिक दिक्कतें हो सकती है। रिश्ते-नाते में मधुर संबंध बने रहेंगे। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी।

उपायः प्रतिदिन भगवान श्री गणेश, जी की पूजा में चलीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के मई महीने के उत्तरार्ध का थोड़ा समय यदि दरकिनार कर दिया जाए तो पूरा महीना अत्यंत ही शुभ और लाभप्रद रहने वाला है। इस महीने में आपको माह की शुरुआत से ही कार्यों में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जैसे-जैसे महीना व्यतीत होगा, वैसे-वैसे तमाम तरह की समस्याओं का समाधान निकलेगा और आपको राहत की प्राप्ति होगी। माह के पूर्वार्ध का समय करियर और कारोबार दोनों की दृष्टि से अत्यंत ही आशुभ रहने वाला है। इस दौरान आप अपने व्यावसायिक कौशल से महत्त्वपूर्ण उपलब्धि अर्जित करने में सफल होंगे।

किसी बड़ी कारोबारी डील होने के बाद आपकी मार्केट में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश की दृष्टि से मई का महीना आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। हालांकि कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। माह के मध्य में आप बाजार में फंसे हुए धन को निकालने में कामयाब हो जाएंगे। पह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए भी शुभ कहा जाएगा। इस दौरान उनकी आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। कुल मिलाकर नौकरीपेशा व्यक्ति हो पा फिर व्यवसाय से जुड़ा हुआ उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से मई का महीना कर्क राशि के लिए अनुकूल कहा जाएगा। आपकी लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपायः प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।

 
विज्ञापन

6 of 13
सिंह राशि
सिंह 
सिंह राशि के जातकों के लिए मई महीने की शुरुआत शुभ और लाभप्रद कही जाएगी। इस दौरान आपको किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत महसूस करेंगे। मई महीने के पहले सप्ताह में आपको भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। जिसके कारण आपके भीतर उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी और आप अपने कार्य को पूरे मनोयोग के साथ करेंगे। इस दौरान करियर कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी।

माह का दूसरा सप्ताह सिंह राशि के लिए थोड़ा आपाधापी भरा रह सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत और संबंध को लेकर खूब सावधानी बरतनी होगी। किसी को धन उधार देने से पहले खूब सोच-विचार करें अन्यथा बाद में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान अपने विचार किसी पर लादने से बचें और हालात से समझौता करके चलना समझदारी भरा होगा। माह के मध्य तक चीजें एक बार फिर पटरी पर लौट आएंगी। इस दौरान जमीन-जायदाद से जुड़े मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सुख की दृष्टि से पूरा महीना आपके लिए अच्छा कहा जाएगा। सिर्फ माह के मध्य में आपको अपनी वाणी और व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। माता-पिता की तरफ से विशेष सुख और सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए मई महीने के दूसरे सप्ताह का थोड़ा समय यदि छोड़ दिया जाए तो पूरा महीना शुभ, सुखद और लाभप्रद कहा जाएगा। इस माह नौकरीपेशा लोगों के लिए करियर में तरक्की के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो आपको अच्छे संस्थान से आफर आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए माह के पूर्वार्ध का समय अनुकूल कहा जाएगा। इस दौरान इन्हें बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार या फिर परीक्षा में सफलता आदि की प्राप्ति संभव है। उच्च शिक्षा की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। विदेश में पढ़ाई की कामना पूरी हो सकती है।

माह के दूसरे सप्ताह में आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस दौरान आप किसी बड़ी सुख-सुविधा की चीज में धन खर्च कर सकते हैं। जिससे आपका बना बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर और जूनियर के साथ तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा। माह के उत्तरार्ध में पूर्व में किए गए धन निवेश से लाभ की प्राप्ति सम्भव है। कन्या राशि के जातकों को मई महीने के उत्तरार्ध में पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ इस माह हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करके गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

8 of 13
तुला राशि - फोटो : अमर उजाला
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए मई का महीना औसत फलदायी कहा जाएगा। इस माह आपको करियर और कारोबार से जुड़े फैसले बड़ी सूझबूझ से लेने होंगे। माह की शुरुआत हालांकि कामकाज की दृष्टि से शुभ साबित होगी। इस दौरान आपको परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा, लेकिन सेहत और संबंध की दृष्टि से यह समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। माह के दूसरे सप्ताह में घरेलू समस्याओं के चलते आप परेशान रहेंगे। निजी जीवन की समस्याओं और व्यस्तता के चलते आपका करियर और कामकाज खासा प्रभावित होगा।


तुला राशि के जातकों को इस माह वाहन सावधानी के साथ चलाना चाहिए। इस माह किसी भी कार्य में जल्दबाजी या फिर शार्टकट लेने की गलती न करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। माह के मध्य में आपको सेहत संबंध कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस दौरान तुला राशि के लोगों को मौसमी बीमारी से बचने की जरूरत रहेगी। वित्तीय दृष्टि से मई का महीना आपके लिए कुछ खास बदलाव लेकर नहीं आ रहा है। माह के उत्तरार्ध में आपके खर्चों में थोड़ी वृद्धि जरूर हो सकती है। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। तुला राशि के जातकों को माह के उत्तरार्ध में जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह माह उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते खट्टे-मीठे बने रहेंगे।

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।

9 of 13
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मई का महीना काफी उतार-चढ़ाव लिए भरा रहने वाला है। इस माह सावधानी हटी दुर्घटना घटी का स्लोगन आपको हमेशा याद रखना है। नौकरीपेशा व्यक्ति हों या फिर व्यवसाय से जुड़े लोग, उन्हें अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या आलस्य से बचना होगा। मई महीने की शुरुआत में न सिर्फ कामकाज से जुड़ी दिक्कतें बल्कि परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की खराब सेहत से मन चिर्चित रहेगा। इस दौरान किसी मुद्दे को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ गृह क्लेश की स्थिति पैदा हो सकती है। किसी भी कठिन परिस्थिति में आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखते हुए आपा नहीं खोना है, अन्यथा प्रिय लोगों के साथ भी आपके रिश्तों में दरार आ सकती है।

मई महीने के मध्य का समय आर्थिक दृष्टि से विपरीत कहा जाएगा। इस दौरान आपके खचों में वृद्धि की आशंका है, जिससे कुछ हद तक आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है, परन्तु वह अस्थायी होगी। माह के अंत तक आप इससे उबरने में कामयाब हो सकते हैं। हालांकि इस दौरान किसी भी योजना में बहुत सोच-समझकर ही धन निवेश करें। नौकरीपेशा वर्ग को अपने सीनियर और जूनियर के साथ संबंध को मधुर बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर मन में उलझन बनी रहेगी। लव पार्टनर से जुड़े किसी भी मसले को विवाद की बजाय संवाद से दूर करें। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरंदान न करें।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

10 of 13
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु 
धनु राशि के जातकों के लिए मई का महीना जीवन के नए अवसरों के द्वार खोलने वाला रहेगा। इस माह आपको भले ही कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़े लेकिन चीजें अंततः आपके पक्ष में आएंगी। आपको इस माह अपने करियर कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कई बड़े अवसर प्राप्त होंगे। माह की शुरुआत में बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान पारिवारिक मामले सुलझेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ मतभेद दूर होगा। यदि आपका कोई पैसा किसी योजना में अटका था तो वह प्रयास करने पर निकल आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं।

इस माह व्यवसाय विस्तार की योजनाएं बनेंगी। यदि इस संबंध में धन से जुड़ी समस्या आ रही थी तो उसका भी इंतजाम हो जाएगा। धन संबंधी मामलों में पिता की तरफ से विशेष मदद की प्राप्ति संभव है। माह के मध्य में घर में सुख-सुविधा से जुड़ी नई वस्तुओं के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में आपको अपने मित्रों और परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान किसी प्रिय सदस्य की बड़ी उपलब्धि से आपका मन हर्षित रहेगा। सेहत और संबंध की दृष्टि से यह माह आपके लिए सामान्य कहा जाएगा। परिजनों से अपेक्षित सहयोग की प्राप्ति होगी और पारिवारिक शान्ति और सौहार्द में वृद्धि होगी।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

11 of 13
मकर राशि - फोटो : अमर उजाला
मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए मई का महीना मिश्रित फलदायी कहा जाएगा। इस माह आपको करियर कारोबार को लेकर कुछ परेशानियों से जूझना पड़ सकता हैं। मई महीने की शुरुआत में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कामकाज में अड़ंगे डालने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज में आने वाली मुश्किलें और स्वजनों का साथ न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपके मन में निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। आपके स्वभाव में उग्रता बनी रह सकती है। पूरे माह किसी भी परिस्थिति में अपना आपा न खोएं और वाणी और व्यवहार को संयमित रखना होगा।

मई महीने के मध्य में आपको सेहत संबंधी कुछ समस्याएं हो सकती है। इस दौरान किसी भी स्वास्थ्य समस्या की अनदेखी न करें और समय पर इलाज कराएं अन्यथा आपको मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। माह के तीसरे सप्ताह में परिस्थितियां आपके पक्ष में आती हुई नजर आएंगी। इस दौरान रिश्तों में आई खटास दूर होगी। सेहत में भी सुधार होगा। पहले से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में आराम मिलने पर आप राहत महसूस करें। पारिवारिक शान्ति और सहयोग में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के बीच सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में विपरीत लिंग के व्यक्ति की तरफ आकर्षण बढ़ेगा।

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

12 of 13
कुंभ राशि - फोटो : अमर उजाला
कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह माह थोड़ा परिवर्तनकारी प्रतीत हो रहा है। आपको इस माह करियर कारोबार में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का अचानक से ट्रांस्फर या फिर जिम्मेदारियों में बदलाव संभव है। करियर कारोबार से जुड़े बदलाव कुछ चीजों को लेकर सही तो कुछ चीजों को लेकर प्रतिकूल साबित हो सकते है। माह के दूसरे सप्ताह में आपको कार्यक्षेत्र में मिले टारगेट को पूरा करने में दिक्कतें आ सकती है। इस दौरान आपको सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा।

यह समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी प्रतिकूल कहा जाएगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़ी कुछ समस्याएं आपकी चिंता का कारण बनेंगी। बाजार में अपनी साख को बनाए रखने के लिए कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। साझेदारों, सप्लायरों और स्थायी ग्राहकों से विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। इस दौरान असमंजस या फिर जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें। माह के उत्तरार्ध में आप परिश्रम और प्रयास से अपने कारोबार को एक बार फिर पटरी पर लाने का प्रयास करेंगे। हालांकि इस दौरान भी आय के मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए कुंभ राशि के जातकों को एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए।

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाकर चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन

13 of 13
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन 
मीन राशि के जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस माह की शुरुआत भले ही करियर कारोबार की दृष्टि से शुभता और सौभाग्य लिए हुए दिखाई पड़े लेकिन परिस्थितियां आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल होने में समय लगेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने काम काज में सफला पाने के लिए तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस दौरान भूलकर भी जोखिम भरे निवेश न करें। माह की शुरुआत से अपने धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा, अन्यथा माह के उत्तरार्ध तक आपको उधार मांगने तक की नौबत आ सकती है।

माह के मध्य में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राओं पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान मीन राशि के जातक अपनी घरेलू समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब होंगे। संतान से जुड़ी बड़ी समस्या दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। माह के उत्तरार्ध में मीन राशि के जातकों को ससुराल पक्ष से विशेष सुख एवं सहयोग की प्राप्ति संभव है। इस दौरान आप अपने पुराने कर्ज आदि को चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले भी आपसी बातचीत से सुलझ सकते हैं। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह माह आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा। कठिन समय में आपका लव पार्टनर संबल और सहयोग प्रदान करेगा।

उपाय: प्रतिदिन भगवान सूर्य देवता की साधना एवं आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें