किसी भी प्रकार के नए निवेश, बड़े आर्थिक निर्णय या उधार देने से बचना चाहिए।
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
व्यतिपात योग का प्रभाव वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर सकता है। इस समय किसी भी प्रकार के नए निवेश, बड़े आर्थिक निर्णय या उधार देने से बचना चाहिए। धन हानि की संभावना बनी रह सकती है। सोच-समझकर कदम उठाना ही आपके लिए लाभकारी रहेगा। साथ ही परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है, जिससे मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। ऐसे में धैर्य, संयम और व्यावहारिक सोच बनाए रखना बहुत जरूरी होगा।