नई जिम्मेदारी या वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है।
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए मई का महीना लाभ, सुख और समृद्धि देने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान शुक्र आपकी राशि में रहकर आकर्षण, सुविधा और आर्थिक मजबूती बढ़ाएंगे। शुक्र के प्रभाव से मालव्य राजयोग बनने के कारण जीवनशैली में सुधार और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। महीने के मध्य में सूर्य के आपकी राशि में आने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और व्यक्तित्व प्रभावशाली बनेगा। नौकरी करने वालों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।