17 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 17 अप्रैल 2026 का राशिफल।
Rashifal 17 April: शुक्रवार, 17 अप्रैल का दिन है। इस दिन वैशाख माह की अमावस्या तिथि का संयोग बना रहेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार 17 अप्रैल को कई राशि वालों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, वहीं कुछ राशि वालों को धन लाभ के अवसर मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए 17 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष
आज आपका घर-परिवार खुशियों से भरने वाला है। वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी और पुराने विवाद भी आपकी समझदारी से खत्म हो सकते हैं। लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। बीती गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ध्यान रखें धन से जुड़ी किसी भी योजना पर आंख बंद करके भरोसा ना करें।
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
आज आपको अपनी जुबान पर कंट्रोल रखना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। बेवजह के विवाद से दूर रहें और पैसों के मामलों में समझदारी दिखाएं। कार्यक्षेत्र में कोई आपको भ्रमित कर सकता है, सतर्क रहें। पुराने कर्ज उतारने की कोशिश करेंगे। प्रॉपर्टी लेने का सपना पूरा करने के लिए लोन लेना पड़ सकता है। संतान का व्यवहार थोड़ा टेंशन दे सकता है।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
आज करियर में चमकने का मौका है। मेहनत का फल मिलेगा, बस फोकस बनाए रखें। सरकारी काम में थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। खर्चे बढ़ सकते हैं, खासकर शौक पूरे करने में, इसलिए सेविंग जरूरी है। घर में किसी नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
आज दिल नहीं, दिमाग से फैसले लेने का दिन है। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसान दे सकता है। खर्चों का हिसाब रखें, नहीं तो परेशानी बढ़ेगी। दूसरों की कमियां निकालने से रिश्ते खराब हो सकते हैं। बिजनेस में बदलाव करेंगे तो फायदा मिलेगा, लेकिन मेहनत ज्यादा करनी होगी। परिवार में जिम्मेदारियों को लेकर बातचीत बढ़ेगी।
विज्ञापन
6 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
आज आपका रुका हुआ हर काम पूरा होने की ओर बढ़ेगा। आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो अच्छा मौका मिल सकता है प्रमोशन के साथ। आपकी लीडरशिप चमकेगी और विद्यार्थी भी शानदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
7 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या
आज सतर्क रहना बहुत जरूरी है। आसपास के लोग आपके खिलाफ चाल चल सकते हैं। पुराने कर्ज की याद आपको तनाव दे सकती है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। पुराने दोस्त से मुलाकात होगी, लेकिन पुरानी बातें छेड़ने से बचें। पिता की आंखों की सेहत को लेकर डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ सकती है।
8 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला
आज किस्मत आपका साथ देने को तैयार है। करियर में अच्छा फायदा मिलेगा और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा। मनपसंद व्यक्ति से मुलाकात दिल को खुश कर देगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी चमक अलग ही नजर आएगी।
9 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आज का दिन संतुलन का है। बाकी सब छोड़कर सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नए कदम उठाएंगे और साइड इनकम का रास्ता भी खुल सकता है। परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभाएंगे। संतान से जुड़ी जरूरी बातचीत भी आज होगी।
10 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु
आज खुशियों की बारिश होने वाली है। एक के बाद एक अच्छी खबर आपका इंतजार कर रही है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का माहौल बन सकता है। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे मन को सुकून मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे और आय में बढ़ोतरी आपको खुश कर देगी। संतान के लिए नई शुरुआत का समय है।
11 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर
आज का दिन संतुलित लेकिन फलदायक है। आय बढ़ेगी और मन खुश रहेगा। नौकरी में फोकस बनाए रखना जरूरी है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार में एकता बनी रहेगी और किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
12 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ
आज आपके लिए खास दिन है। भाई-बहनों का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा। दूर बैठे किसी अपने की याद दिल को छू सकती है। बच्चों के साथ बिताया समय आपको खुशी देगा। सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है, सावधानी रखें। जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज मिल सकता है और कुछ नया करने का जोश जागेगा।
मीन
आज थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। काम पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो धन फंस सकता है। बड़ा रिस्क लेने से बचें और पार्टनरशिप में आंख बंद करके भरोसा ना करें। मीठी वाणी से आप हर समस्या सुलझा सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, डॉक्टर से सलाह लें। संतान के साथ घूमने का प्लान दिन को खास बना देगा।