फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर शनि की राशि में बन रहा है त्रिवेणी योग, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Wed, 29 Jan 2025 07:27 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mauni Amavasya Auspicious Yoga: इस बार मौनी अमावस्या पर बेहद शुभ योग बनने बनने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के आधार पर मौनी अमावस्या के दिन इस बार शनि देव की राशि मकर में त्रिवेणी योग बन रहा है। माघी अमावस्या के दिन मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध ग्रह का योग होगा जिससे त्रिग्रह या त्रिवेणी योग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
1 of 5
मौनी अमावस्या 2025 - फोटो : amar ujala
Mauni Amavasya Triveni Yog: हर वर्ष माघ मास की अमावस्या तिथि पर मौनी अमावस्या का व्रत रखा जाता है। इस बार साल की पहली अमावस्या तिथि 29 जनवरी,  बुधवार को पड़ेगी। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन दूसरा अमृत स्नान होगा। इसे माघी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। 

इस बार मौनी अमावस्या पर बेहद शुभ योग बनने बनने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के आधार पर मौनी अमावस्या के दिन इस बार शनि देव की राशि मकर में त्रिवेणी योग बन रहा है। माघी अमावस्या के दिन मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा और बुध ग्रह का योग होगा जिससे त्रिग्रह या त्रिवेणी योग का निर्माण होगा। इस दौरान देव गुरु बृहस्पति अपनी नवम दृष्टि से तीनों ग्रहों को देखेंगे जो नवपंचम योग का निर्माण करेगा। मौनी अमावस्या पर बनने वाले त्रिवेणी योग कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होने वाला है। आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी योग से किन-किन राशियों को लाभ होने की संभावना है। 

Mauni Amavasya 2025: मौनी अमावस्या पर क्यों रखा जाता है मौन व्रत? जानें इसकी वजह और महत्व

Mahakumbh 2025: मकर संक्रांति के बाद कब है अगला अमृत स्नान? यहां जानें तिथि और महत्व

Magh Month 2025: माघ माह में जरूर करें ये कार्य, पूरी होंगी सभी मनोकामना

विज्ञापन

2 of 5
मौनी अमावस्या 2025 - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
मौनी अमावस्या के दिन वृषभ राशि के जातकों के भाग्य स्थान यानी नवम भाव में त्रिवेणी या त्रिग्रह योग का निर्माण होगा। इसके प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों का आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। इस दौरान आप धार्मिक यात्रा भी कर सकते हैं। त्रिवेणी योग के प्रभाव से आपके सुख साधनों में भी वृद्धि होने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। जो जातक नौकरीपेशा हैं उनके लिए भी यह समय बहुत ही उत्तम रहेगा। कार्यक्षेत्र की बात करें तो वहां किसी प्रोजेक्ट में आपको बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। इसके साथ ही संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 5
मौनी अमावस्या 2025 - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के विवाह स्थान यानी सप्तम भाव में त्रिवेणी योग बनने जा रहा है। इस योग के शुभ प्रभाव से वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। कर्क राशि के जातकों का रुझान धार्मिक कार्यों के प्रति भी रहेगा। आपके घर-परिवार में मांगलिक कार्य का भी संयोग बनने की संभावना है। त्रिवेणी योग के अनुसार आप जो भी यात्रा करेंगे उनसे आपको लाभ मिलने की संभावना है। 

4 of 5
मौनी अमावस्या 2025 - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
त्रिवेणी योग का निर्माण कन्या राशि के जातकों के पंचम भाव में होने वाला है। पंचम भाव संतान सुख का माना जाता है। ऐसे में इस राशि के जो लोग संतान के इच्छुक हैं उन्हें संतान सुख भी मिल सकता है। माता पिता को बच्चों की तरफ से खुशी मिलने की संभावना है।इस दौरान  अविवाहितों के विवाह के योग भी बनने की संभावना है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलने से कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौनी अमावस्या 2025 - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों की बात करें तो त्रिवेणी योग मकर राशि में ही बनने जा रहा है। ऐसे में यह योग मकर राशि के जातकों के लिए सरवूतं लाभ लेकर आएगा। इस दौरान मकर राशि वालों को वो सब मिलेगा जो आप काफी लंबे समय से चाह रहे थे। इस दौरान मकर राशि के जातकों के जीवन में भौतिक सुख-साधनों की वृद्धि होगी वहीं समाज में आपकी प्रतिष्ठा बनेगी। जीवन में आपको एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। व्यापारियों को भी इस अवधि में बड़ा लाभ मिल सकता है। 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें