फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Masik Rashifal March 2021: मार्च माह में इन तीन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, राह में आएंगी चुनौतियां

Wed, 03 Mar 2021 12:04 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
मासिक राशिफल मार्च 2021 - फोटो : अमर उजाला
Masik Rashifal March 2021: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मार्च का महीना 3 राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस माह मेष, सिंह और तुला इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में इन राशियों के जातकों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं इन तीन राशियों के लिए कैसा रहेगा मार्च का महीना।
विज्ञापन

2 of 4
मेष मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष: अपने आपको रखें विवादों से दूर
मेष राशि के जातकों को मार्च में अपनी वाणी पर बहुत नियंत्रण रखने की जरूरत होगी। आवेश में आकर किसी को कटु शब्दों को बोलने या फिर भावना में बहकर किसी से कोई ऐसा वादा करने से बचें जो भविष्य में आपको पूरा करना मुश्किल लगे। इस माह आप अपने आपको जितना विवादों से दूर रखेंगे, आपके लिए उतना ही बेहतर रहेगा। 

मानसिक तनाव का करना पड़ सकता है सामना
माह की शुरुआत में भूमि-भवन या पारिवारिक संपत्ति को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। इस संबंध में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। किसी योजना या कारोबार में धन निवेश करने से पहले विशेषज्ञों अथवा शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें। धन को खर्च करते समय अपनी जेब का ख्याल जरूर रखें। कॅरिअर और कारोबार की दृष्टि से यह माह मिला जुला साबित होगा।

सोच-समझकर करें धन निवेश
समझकर धन निवेश करने की सलाह दी जाती है। विदेश से जुड़े कार्य करने वालों के लिए यह समय शुभ साबित होगा।  माह के प्रारंभ में आपके जो भी कंपटीटर्स या विरोधी हैं, उन्हें पीछे छोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान बनाएंगे। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। लेकिन माह के उत्तरार्ध में व्यापार से जुड़े लोगों को सोच-

मन में रहेगा निराशा का भाव
माह के मध्य में आपके मन में किसी बात को लेकर चिंता या निराशा हो सकती है। जिसका असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है। माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान व्यवस्तता के चलते आप अपने लव पार्टनर या जीवनसाथी को समय भी कम दे पाएंगे। 

प्रेम और दांपत्य जीवन में रहेगी मधुरता
यदि आप अपने किसी साथी से प्रेम इजहार करना चाह रहे हैं तो आपकी इस माह बात बन जायेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। जीवनसाथी के साथ हंसी—खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। छात्रों और युवाओं के लिए यह माह अति उत्तम है। इस माह पूरे मनोयोग से काम करने पर निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी। माह के उत्तरार्ध में अपने मन को किसी दूसरी चीजों में भटकाने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें।
विज्ञापन

3 of 4
सिंह मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह: कार्य में आएंगी बाधाएं
मार्च महीने की शुरुआत में कार्यों में बाधाएं आएंगी। माह के प्रारंभ में आप जीवन से जुड़ी तमाम छोटी-बड़ी चुनौतियों का बड़े साहस के साथ मुकाबला करेंगे और उन पर विजय पाने में भी कामयाब होंगे। सुख—सुविधाओं की दृष्टि से यह समय शुभ साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और सत्तापक्ष से विशेष लाभ होगा। इस दौरान आपके कार्यों के प्रशंसा भी खूब होगी। हालांकि अपनी सीमाओं से परे जाकर लोगों के साथ जुड़ने की कोशिश या फिर हंसी-मजाक करने से बचें, अन्यथा आपको दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। किसी के फटे में टांग न अड़ाएं और अपने काम से काम रखें।  

सफलता पाने के लिए करना होगा इंतजार
माह के उत्तरार्ध में सिंह राशि के जातकों को कार्यों में सफलता के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। यह समय आपके मन मुताबिक चीजों की प्राप्ति में कुछ बाधक होगा। कारोबार में धीमी प्रगति होगी। फुटकर व्यापारियों को व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। ऐसे में बेकार की चीजों में उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना ही उचित रहेगा। किसी भी सूरत में हताश न हों। लोगों से बातचीत करते समय अपना आपा न खोएं। वाणी पर संयम बनाए रखें, अन्यथा हाथ में आई हुई चीज भी आपसे दूर जा सकती है।

निवेश करने के लिए नहीं है उचित समय
यदि आप भूमि-भवन आदि में धन निवेश करने के लिए सोच रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाना उचित रहेगा अथवा किसी शुभचिंतक की सलाह लेकर ही आगे बढ़ें। विशेष तौर पर पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से जरूर बचें। इस दौरान लंबी या छोटी दूरी की चाहे-अनचाहे यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा से अपेक्षाकृत परिणाम सामने न आने पर मन दुखी रहेगा। हालांकि यात्रा में सेहत और सामान दोनों को लेकर सचेत रहें। खान-पान संबंधी विशेष सावधानी रखें। 

करना पड़ सकता है बदनामी का सामना
प्रेम संबंधों में ईमानदार रहें, अन्यथा सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है। हालांकि लव पार्टनर या जीवनसाथी की तरफ से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। यह समय प्रेम संबंधों को रिवाइव करने का है। परिजनों की भावनाओं की उपेक्षा भूलकर भी न करें। सेहत को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत है। न सिर्फ मौसमी बीमारियों को लेकर बल्कि पुरानी बीमारियों के उभरने का खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन

4 of 4
तुला मासिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला: दूसरों की बजाय अपने विवेक से लें फैसले
तुला राशि के जातकों को इस माह दूसरों के बहकावे में आने की बजाय अपने विवेक से अहम निर्णयों को लेने की जरूरत रहेगी। किसी के बहकावे में आकर नौकरी बदलने या छोड़ने जैसा अहम निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की बहुत जरूरत रहेगी। किसी व्यक्ति पर टीका-टिप्पणी करने से बचें, अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं। विशेष तौर पर राजनीति से जुड़े लोग किसी भी बात पर सोच-समझकर ही प्रतिक्रिया दें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। विरोधी पक्ष आपकी बात के अर्थ को अनर्थ के रूप में पेश करके आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास कर सकते हैं। 

रिश्ते में पैदा हो सकती है गलतफहमी
माह के प्रांरभ में जीवनसाथी या लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। दांपत्य एवं प्रेम संबंध को मधुर बनाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। किसी मित्र या परिजन की मदद से चीजों को सुलझाने का प्रयास करें क्योंकि माह के उत्तरार्ध आते-आते सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और संबंधों में मजबूती आयेगी। 

इस महीने अपनी सेहत का रखें विशेष ख्याल
माह के प्रारंभ में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की दिक्कत की अनदेखी न करें, अन्यथा बड़ी पीड़ा का कारण बन सकता है। कोरोना काल में विशेष तौर पर सेहत को लेकर सतर्क रहें। तन और मन को स्वस्थ रखने के लिए योग और ध्यान का सहारा लें।

इन क्षेत्रों में मिलेगा सुखद समाचार
माह के उत्तरार्ध में कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। इस दौरान कॅरिअर कारोबार की दिशा में आपके प्रयास सफल होंगे और अपेक्षा के मुताबिक लाभ और सफलता की प्राप्ति होगी। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें