फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मंगल का राशि परिवर्तन इन पांच राशियों के लिए होगा कष्टकारी, जानिए प्रभाव

Thu, 18 Jun 2020 07:15 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मंगल का मीन राशि में गोचर 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
मंगल ग्रह 18 जून की रात्रि 08 बजकर 13 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में यह 16 अगस्त की शाम 06 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। मंगल एक क्रूर ग्रह है। मंगल का यह राशि परिवर्तन पांच राशियों के लिए भारी रहेगा। इस दौरान मेष, वृष, मिथुन, सिंह और धनु राशि के जातकों को कष्टकारी परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन पांच राशियों पर मंगल किस तरह अशुभ प्रभाव डालेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
rashi - फोटो : सोशल मीडिया
मेष राशि
मंगल का गोचर आपके लिए अत्यधिक खर्चीला रहेगा। यह आपको भागदौड़ भी करवाएगा। इस अवधि में यात्रा सावधानीपूर्वक करें तथा वाहन दुर्घटना से बचें। लेन-देन के मामलों में अधिक सावधान रहें क्योंकि, दिया गया पैसा वापस आने में संदेह रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत।
विज्ञापन

3 of 6
rashi - फोटो : सोशल मीडिया
वृष राशि
मंगल का गोचर आपके लिए अकारक होते हुए भी आय के स्रोत बढ़ाएगा किंतु, परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद गहरा सकता है। इसे ग्रह योग समझकर तुलना दें, परिवार में विघटन न पैदा होने दें। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।

4 of 6
rashi - फोटो : सोशल मीडिया
मिथुन राशि
अपने कार्यक्षेत्र में आपको सोच-समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता होगी। मंगल का गोचर महिला वर्ग के लिए तो बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु, पुरुषों के लिए अत्यधिक लाभदायक रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा और उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें नए अनुबंध पर हस्ताक्षर के भी योग।
विज्ञापन

5 of 6
rashi - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह राशि
आपके लिए मंगल का गोचर बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। कोर्ट कचहरी के मामलें बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। मकान अथवा वाहन के क्रय का योग बन रहा है आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashi - फोटो : सोशल मीडिया
धनु राशि
मंगल का राशि परिवर्तन पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति बढ़ा सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें यात्रा सावधानीपूर्वक करें। मित्रों अथवा संबंधियों से रिश्ते बिगड़ने न दे। महिला वर्ग के लिए यह गोचर थोड़ा और भी प्रतिकूल रहेगा इसलिए कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, विवादों से दूर रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें