फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलदेव करेंगे कर्क राशि में प्रवेश, इन राशि वालों के जीवन में होगा सकारात्मक बदलाव

Fri, 21 Feb 2025 06:19 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मंगल ग्रह अप्रैल माह में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों के भाग्य में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
mars transit 2024 - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को महान पराक्रमी और भूमिपुत्र ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह युद्ध, साहस, रक्त और भूमि के कारक ग्रह हैं। मंगल का गोचर एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने के लिए करीब 45 दिनों का समय लेते हैं। ऐसे में जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव आता है तो इसका व्यापक प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ हर एक जातकों के जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें मंगल ग्रह अप्रैल माह में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशि वालों के भाग्य में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। 

होली पर सूर्य गोचर और चंद्र ग्रहण का दुर्लभ संयोग, इन राशियों को करियर-कारोबार में मिलेगी तरक्की

विज्ञापन

2 of 4
वृश्चिक राशि
मंगल ग्रह का कर्क राशि में गोचर वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। आपकी राशि में मंगल ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपको अपने कार्यक्षेत्र में भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं कारगर साबित होंगी। आपके जीवन में सकारात्मकता का भाव रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आर्थिक स्थिति में मजूबती आएगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। धर्म-कर्म रूचि बनी रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बहुत अच्छा और लाभकारी साबित हो सकता है। भूमिपुत्र मंगल आपकी राशि से कर्म भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में जो लोग नौकरीपेशा हैं या फिर व्यापारी हैं उन्हे नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आय के नए-नए साधन देखने को मिल सकता है। सरकारी कार्यों में जबरदस्त सफलता प्राप्ति के योग हैं। धन प्राप्ति की इच्छाओं में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
धनु राशि
मंगल का चंद्र की राशि कर्क में गोचर धनु राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपकी राशि में मंगल का गोचर आपके कर्म के भाव में गोचर होगा। करियर में मनचाही सफलता प्राप्त करने के योग हैं। मनचाही नौकरी प्राप्ति करने के योग हैं। जो लोग जमीन-जायदाद में निवेश करने के इच्छुक हैं उनके लिए बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। नया कार्य शुरू करने के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें