किसी निवेश या आर्थिक समझौते में न पड़ें।
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर महत्वपूर्ण निर्णयों में धैर्य रखने की सलाह देता है। करियर या व्यवसाय से जुड़े बड़े फैसलों को कुछ समय के लिए टालना बेहतर हो सकता है। धन के लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें और बिना सोच-विचार के किसी निवेश या आर्थिक समझौते में न पड़ें। छात्रों का पढ़ाई में मन कम लग सकता है और एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। परिवार के बड़े सदस्यों या भाई-बहनों के साथ मतभेद मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं। ऐसे में हनुमान जी की उपासना और मंत्र जाप मानसिक शांति प्रदान कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।