फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति योग में शुक्र करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों के जीवन में आएगी खुशहाली

Sat, 30 May 2026 05:52 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

8 जून 2026 को शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर प्रीति योग के दौरान होने जा रहा है, जिसे ज्योतिष में अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है। शुक्र धन, सुख, वैभव, प्रेम और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह हैं, इसलिए उनके राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम, कला और भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र राशि परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों पर भी देखने को मिलता है। जून 2026 में शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कई राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आने की संभावना है। खास बात यह है कि यह गोचर प्रीति योग में होगा, जिसे ज्योतिष में शुभता, सौहार्द और सकारात्मक परिणामों का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में कुछ राशियों को धन लाभ, करियर में उन्नति, पारिवारिक सुख और प्रेम संबंधों में मधुरता का विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं, शुक्र के इस गोचर से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
Navamsa Kundali: करियर, विवाह और भाग्य के संकेत देती है यह कुंडली, आखिर क्या होती है नवमांश कुंडली?
गुरु के कर्क राशि में प्रवेश करते ही शुरू होंगे इनके अच्छे दिन, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव
विज्ञापन

2 of 4
कार्यों में गति आने की संभावना है। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
शुक्र वृषभ राशि के स्वामी ग्रह हैं, इसलिए उनका यह गोचर आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। लंबे समय से अटके हुए कार्यों में गति आने की संभावना है और कई महत्वपूर्ण योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक पक्ष पहले की तुलना में मजबूत हो सकता है तथा आय के नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी और घर-परिवार से जुड़ी कोई सुखद खबर मिलने के योग हैं। संपत्ति, वाहन या भौतिक सुविधाओं में वृद्धि के संकेत भी मिल रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 4
आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
शुक्र का गोचर आपकी ही राशि में होने से इसका प्रभाव सबसे अधिक महसूस हो सकता है। इस दौरान व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और जो लोग नौकरी बदलने या नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए समय अनुकूल रह सकता है। आर्थिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

4 of 4
नए अवसरों के माध्यम से आय में वृद्धि हो सकती है। - फोटो : amar ujala

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर भाग्य और रचनात्मक क्षमता को मजबूत कर सकता है। कला, लेखन, संगीत, मीडिया और शिक्षा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नए अवसरों के माध्यम से आय में वृद्धि हो सकती है और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों और पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी, जिससे मानसिक संतोष का अनुभव होगा।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें