फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल का मेष राशि में प्रवेश, नौ राशियों के लिए शुभ जबकि तीन राशि के लोग रहें संभलकर

Sun, 16 Aug 2020 07:08 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
मंगल का राशि परिवर्तन
अत्यंत साहसी और पराक्रमी ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 16 अगस्त की सायं 6 बजकर 30 पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके अपनी मेष राशि में प्रवेश करेंगे। ये 10 सितंबर की प्रातः 3 बजकर 50 मिनट पर वक्री होंगे और 4 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 05 मिनट पर वापस मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे पुनः मंगल 14 नवंबर को मार्गी होंगे। इस प्रकार वक्री-मार्गी अवस्था में चलते हुए ये 22 फरवरी की प्रातः 04 बजकर 34 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इनका वक्री-मार्गी होना अथवा राशि परिवर्तन करना फलित ज्योतिष के लिए अति महत्वपूर्ण माना गया है। ये मेष एवं वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। मकर राशि में उच्चराशिगत एवं कर्क राशि में नीचराशि गत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- आपके राशि स्वामी मंगल का अपने ही घर में आना आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कहीं ना कहीं आपको रूचक योग का फल भी मिलेगा तथा कार्य क्षेत्र में प्रभाव वृद्धि होगी। नई कार्य योजनाएं भी फलीभूत होंगी। सरकारी सर्विस हेतु आवेदन करना अतिशुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय और भी अनुकूल है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, किंतु प्रेम संबंधी मामलों में यह गोचरफल अच्छा नहीं रहेगा। शादी विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- राशि से बारहवें भाव में मंगल का गोचर आपके लिए मिलाजुला फल कारक रहेगा। आपकी ऊर्जा शक्ति में बढ़ोतरी होगी और लिए गए निर्णय भी सराहनीय रहेंगे। विदेश यात्रा का भी संयोग बनेगा। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी अति शुभ रहेगा। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा कष्ट कर समाचार के योग। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय रहेगा। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लेना बेहतर रहेगा।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- राशि से लाभ भाव में मंगल का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। किसी भी तरह का बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें  अथवा निर्णय लेना चाहें तो परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। आय के साधन भी बढ़ेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार में पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा और काफी दिनों का रुका हुआ धन भी वापस मिलने के संकेत। परिवार के बड़े सदस्यों अथवा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। विद्यार्थियों के लिए समय और भी अनुकूल है इसलिए पढ़ाई में और मन लगाएं।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि से दशम कर्मभाव में मंगल का गोचर आपके लिए महान राजयोग का निर्माण कर रहा है इसलिए नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी हेतु आवेदन भी सार्थक रहेगा किंतु मंगल की नीच दृष्टि आपके स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंता बढ़ा सकती है सावधान रहें। मकान वाहन खरीदने का सपना पूर्ण हो सकता है मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग के योग।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- राशि से भाग्यभाव में मंगल का जाना आपके लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है अतः साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सामाजिक दायित्व बढ़ेगा। किसी भी तरह का चुनाव संबंधी निर्णय लेना चाह रहे हों तो परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। किसी भी तरह का नया व्यापार आरंभ करना हो अथवा उच्चाधिकारियों से कार्य संपन्न करवाना हो तो इसके लिए भी बेहतर संयोग।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- राशि से अष्टमभाव में मंगल का गोचर मिलाजुला फल कारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे इसलिए बेहतर रहेगा कि कार्य निपटाए और सीधे घर आयें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोर्ट कचहरी अथवा झगड़े विवाद के मामले बाहर ही सुलझाएं तो बेहतर रहेगा। मंगल की शुभ दृष्टि आपके लिए विषम परिस्थितियों से निपटने में सिद्ध होगी और इसी से अचल संपत्ति के क्रय का योग भी बनेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि- राशि से सप्तम भाव में स्वगृही मंगल कार्य व्यापार के मामले में अति शुभ रहेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए तो यह योग वरदान की तरह है किंतु शादी विवाह से संबंधित वार्ता में कुछ विलंब हो सकता है और दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट आ सकती है इसलिए इसे ग्रह योग समझकर तूल न दें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। विदेश यात्रा अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। प्रशासनिक परीक्षा में भी बैठना चाहें तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- राशि से छठे शत्रु भाव में आपके राशि स्वामी मंगल का अपने ही घर में बैठना आपके लिए अति शुभ सफलता दायक सिद्ध होगा। कोर्ट कचहरी में प्रतीक्षित पड़े मामलों का निपटारा होगा। आपके गुप्त शत्रु भी परास्त होंगे। ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें और इस गोचर के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में देने से बचें अन्यथा दिया गया धन वापस आने में संदेह रहेगा। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करें।

10 of 13
राशि
धनु राशि- राशि से पंचम भाव में मंगल का गोचर कई मामलों में आपके लिए वरदान सिद्ध होगा किंतु, प्रेम संबंधी मामलों में कुछ विवाद उत्पन्न हो सकता है इसीलिए आपस में अविश्वास न पैदा होने दें। व्यापारियों के लिए आय में वृद्धि होगी और नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने  के भी योग। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।
 

11 of 13
राशि
मकर राशि- राशि से चतुर्थ भाव में मंगल का स्वगृही होना यद्यपि कहीं ना कहीं आपको पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति दे सकता है किंतु, मकान वाहन के क्रय का सपना भी पूरा हो सकता है। अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग मिलेगा। इस अवधि में केंद्र अथवा राज्य सरकार के संबंधित विभागों से कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करवाना हो अथवा अनुबंध करना हो तो अवसर अनुकूल है। विदेशी कंपनियों में भी सर्विस आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- राशि से पराक्रम भाव में मंगल का गोचर आपके लिए अति शुभ फलदाई रहेगा किंतु, ध्यान रहे, इस अवधि में आर्थिक हानि की भी संभावना भी रहेगी अतः किसी को भी अधिक धन देने से बचें अन्यथा वह आपके अति आवश्यक समय में वापस नहीं मिलेगा। कार्यक्षेत्र का भी विस्तार होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना भी होगी और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। विदेशी नागरिकता के लिए वीजा आदि का आवेदन करना सफल रहेगा। अपने साहस के बल पर कठिन हालात पर भी विजय प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- राशि से धनभाव में स्वगृही मंगल का आना किसी महंगी वस्तु का क्रय कराएगा। मकान अथवा वाहन के खरीदने का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा और काफी दिनों का प्रतीक्षित दिया हुआ धन वापस मिल सकता है प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार में अलगाव पैदा होने दें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता के योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें