फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mars Transit 2026: मंगल का गुरु की राशि मीन में गोचर, जानें मेष से लेकर कर्क राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

Thu, 02 Apr 2026 12:31 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mars Transit 2026:  मंगल का मीन राशि में गोचर करने से सूर्य और शनि के साथ युति हुई है, जिससे कुछ राशि वालों को लाभ और कुछ की परेशानियों में इजाफा होने वाला है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
Mangal Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Mars Transit 2026: युद्ध, साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगल आज यानी 02 अप्रैल 2026 अपने मित्र ग्रह देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को सभी ग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण और असरकारी ग्रहों में से एक माना जाता है। मंगल एक राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। मंगल मीन राशि में 2 अप्रैल से लेकर 11 मई 2026 तक रहेंगे फिर इसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के 2 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करने के साथ शनि और सूर्य के साथ युति करके त्रिग्रही और आदित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष में मंगल और शनि की युति बहुत ही महत्पपूर्ण मानी जाती है। मंगल के मीन राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि वालों पर मंगल के गोचर का कैसा प्रभाव पड़ेगा। 

Guru Gochar 2026: अप्रैल में इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगी खुशखबरी


 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल पहले यानी लग्न और आठवें भाव के स्वामी होते हैं और अब यह आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है जिससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबी दूरी की यात्राओं का संयोग है। सेहत के मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। मंगल के गोचर करने से नौकरीपेशा जातकों को थोड़ा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। 

Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव आज, जानें किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत और किसकी बढ़ेगी टेंशन

विज्ञापन

3 of 5
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर आपके 11वें भाव में हुआ है जिससे आपके लिए आने वाले समय में अच्छे परिणाम और लाभ दिला सकते हैं। आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा हो सकता है। मंगल के गोचर करने से मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार की संभावना है। इसके साथ कोई बड़ा लाभ भी हो सकता है। जो लोग किसी के साथ साझेदारी में काम करते हैं उनको अच्छी डील हासिल हो सकती है।  

4 of 5
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
मिथुन राशि पर मंगल के गोचर का अच्छा प्रभाव नहीं रहेगा। आपकी राशि की कुंडली के दशम भाव में मंगल के गोचर का प्रभाव रहेगा। साथ ही इस भाव में मंगल, शनि और सूर्य की युति भी होगी। ऐसे में नौकरीपेशा जातकों को संभलकर रहना होगा। कार्यस्थल पर आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बनेगा। हालांकि मिथुन राशि वाले लोग कार्यस्थल पर अपने काम के बल पर लोगों को प्रभाववित करने में कामयाब होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर मंगल के गोचर का प्रभाव
मंगल के गोचर का कर्क राशि पर नवम भाव में प्रभाव पड़ेगा जिससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कर्क राशि वालों के लिए मंगल का मीन राशि में गोचर बहुत ही शुभ रहेगा। आपके रूके हुए कामों में तेजी आएगी। कार्यस्थल पर मेल-मिलाप का सिलसिला अच्छे लोगों संग बढ़ेगा। लेकिन इस दौरान आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करके चलना होगा। संतान पक्ष की तरफ से आपको कोई बड़ी और अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें