18 सितंबर को मंगल मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष में कर्क मंगल की नीच राशि मानी जाती है। अग्नि तत्व से जुड़े मंगल का जल तत्व की राशि कर्क में पहुंचना अग्नि तत्व वाली राशियों के लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस गोचर का असर मेष, सिंह और धनु राशि के जातकों के करियर के साथ-साथ निजी और आर्थिक जीवन पर भी पड़ सकता है। ऐसे में इन राशियों के लोगों को इस अवधि में अपने फैसले सोच-विचारकर लेने और छोटी-छोटी बातों में भी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मंगल के कर्क राशि में गोचर के दौरान मेष, सिंह और धनु राशि वालों को किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।