मंगल देव 14 अप्रैल को अपने शत्रु बुध की राशि मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि पर ये 2 जून तक रहेंगे, उसके बाद अपनी नीचराशि कर्क में संचरण करेंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी और प्राणियों पर सीधा असर पड़ता है। मिथुन राशि वायुतत्व की राशि है इसलिए इस राशि में मंगल के जाने से प्राकृतिक आपदाएं, आंधी-तूफान और आगजनी की घटनाओं का बोलबाला रहेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों पर मंगल के मिथुन राशि में गोचर का प्रभाव।