सिंह राशि- राशि से सप्तम पत्नीभाव में मंगल का आना दांपत्य जीवन के लिए तो बहुत शुभ नहीं कहा जा सकता, यह भी हो सकता है कि शादी विवाह की वार्ता में और विलंब हो किंतु, दैनिक व्यापारियों के लिए यह समय बेहतर रहेगा। मंगल की दृष्टि लग्न पर पड़ रही है जिसके प्रभाव स्वरूप आप में साहस और ऊर्जा शक्ति की अधिकता रहेगी। इसी के फलस्वरूप आप निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे और कार्यक्षेत्र में सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।