फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल ने किया राशि परिवर्तन, जानें अगले 45 दिनों तक किस राशि के लिए आएंगे अच्छे दिन

Wed, 06 Feb 2019 12:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
मंगल - फोटो : अमर उजाला
करीब 45 दिनों तक मीन राशि में रहने के बाद मंगल ने राशि बदल ली है। मंगल स्वयं की राशि मेष में गोचर हो चुके हैं। जो अगले 45 दिन तक इसी राशि में रहेंगे। मंगल का यह गोचर 5 फरवरी की रात 11 बजकर 57 मिनट पर हुआ। ज्योतिष में मंगल ग्रह को पराक्रम और ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल के स्वयं की राशि में आने से पिछले कई समय से आ रही परेशानियां कम होने लगेंगी। मंगल के मेष राशि में आने से सभी राशियों पर इसका क्या असर पड़ेगा आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
मेष राशि वालों  के लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ रहेगा। मंगल के स्वयं की राशि में गोचर होने व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कानूनी और जमीन से जुड़े हुए मामलों में सफलता प्राप्त होगी। लेकिन कुछ दिनों के लिए सावधानी बरतें।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृष राशि
पिछले कई दिनों से जो अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी हो रही थी वह अब रूक जाएगी। बिगड़े हुए काम बनेंगे। जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कहीं से कोई ऐसा प्रस्ताव आएगा जिसे आप मना नहीं कर पाएंगे। 
 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए मंगल का गोचर 11वें भाव में होने से आय में इजाफा होगा। जीवन सुखमय रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह राशि परिवर्तन शुभ रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का मेष राशि में गोचर उतार-चढ़ाव के साथ बीतेगा। कुछ समय के लिए समय अच्छा रहेगा। वहीं कुछ समय में कठिनाइओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि 
भाग्य का साथ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होने लगेंगे। फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा। करियर के क्षेत्र में तरक्की मिलने के संकेत है। विदेश यात्रा भी हो सकती है। ताकतवर लोगों से संपर्क बढ़ेगा जिससे आपके कई तरह के काम पूरे होने के आसार हैं।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
कन्या राशि पर मंगल के गोचर का मिलाजुला असर रहने वाला है। जहां एक तरफ मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा वहीं कुछ नई समस्याएं सामने आ सकती हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है यह परेशानी कुछ ही समय के लिए ही रहेगी। बाद में आपका हर काम मन मुताबिक होने लगेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह गोचर बहुत शुभ और लाभदायक रहेगा। धनलाभ और नौकरी में तरक्की मिलेगी। संतान और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। कहीं से कोई अच्छा प्रस्ताव आ सकता है जिससे आपकी लाइफ स्टाइल बदल सकती है।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर छठें भाव होने से फिजूलखर्चे रूकेंगे। आमदनी में इजाफा होना शुरू हो जाएगा। लेकिन इस दौरान आपके विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे परंतु आप इस बाधा को पार कर जाएंगे और तरक्की मिलेगी।

10 of 13
राशि
धनु राशि
मंगल राशि वालों के लिए मंगल का गोचर कल्याणकारी और शुभ फल देने वाला रहेगा। कार्यो में सफलता मिलने से आर्थिक संपन्नता में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा मिलेगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि 
मंगल का आपकी राशि में 4वें घर में प्रवेश करने से ज्यादा  खास उत्साहजनक नहीं है। कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के साथ आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। इसलिए सावधानी बरतें।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातको के लिए मंगल का प्रवेश तीसरे भाव में हो रहा है। इस दौरान नौकरी में आपकी पदोन्नति की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात पर मनुमटाव हो सकता है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और बहसबाजी से दूर रहें।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
मंगल आपकी राशि से ही मेष राशि में जा रहे हैं। जिसके कारण आपको सफलता मिल सकती है। यदि व्यवसाय में पैसे की दिक्कत सामने आ रही है तो यह समस्या दूर हो जाएगी। इस राशि के जातक विदेशी दौरा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें