फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2025: अश्लेषा नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, जानिए कौन सी 5 राशियां रहें सावधान

Fri, 18 Apr 2025 02:01 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ashlesha Nakshatra Effects: मंगल फिलहाल कर्क राशि में उपस्थित हैं, और 12 मई 2025 को सुबह 8:55 बजे वे बुध के नक्षत्र अश्लेषा में प्रवेश करेंगे। अश्लेषा नक्षत्र भी कर्क राशि में स्थित है। इसके स्वामी बुध हैं, जो अपनी बुध बुद्धि और सूक्ष्मता के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मंगल का नक्षत्र गोचर - फोटो : adobe stock
Ashlesha Nakshatra In Mangal Grah: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है और इसका प्रभाव हर व्यक्ति की कुंडली पर गहरे प्रभाव डालता है। जब भी मंगल किसी राशि में गोचर करता है तो उसका प्रभाव उस राशि के जातक के जीवन पर साफ दिखाई देता है। विशेष रूप से, जब मंगल कर्क राशि में होता है, तो इसे नीच ग्रह माना जाता है, क्योंकि कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और मंगल का स्वभाव चंद्रमा से पूरी तरह विपरीत होता है। मंगल का स्वभाव आक्रामक और ऊर्जा से भरपूर होता है, जबकि चंद्रमा का स्वभाव शांत होता है।
Rahu Gochar 2025: राहु का कुंभ राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगी करियर में उन्नति और धन लाभ
मंगल फिलहाल कर्क राशि में उपस्थित हैं, और 12 मई 2025 को सुबह 8:55 बजे वे बुध के नक्षत्र अश्लेषा में प्रवेश करेंगे। अश्लेषा नक्षत्र भी कर्क राशि में स्थित है। इसके स्वामी बुध हैं, जो अपनी बुध बुद्धि और सूक्ष्मता के लिए जाने जाते हैं। मंगल का बुध के नक्षत्र में गोचर कुछ राशि वाले जातकों के जीवन में तनाव और समस्याओं को जन्म दे सकता है, क्योंकि यह गोचर एक अशुभ प्रभाव उत्पन्न कर सकता है। मंगल का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर खासकर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 
Trigrahi Yog: शनि ग्रह का दुर्लभ त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों पर होगी शनि-शुक्र-बुध की कृपा
विज्ञापन

2 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मंगल आपके चौथे भाव में नीच के रूप में स्थित होंगे। इसके साथ ही मंगल का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर आपके पारिवारिक जीवन, घर के माहौल और आपकी भावनात्मक स्थिति को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान आपका मन बेचैन रह सकता है और घर में हलचल या बहस जैसी स्थितियां बन सकती हैं। इस समय आपको अपनी भावनाओं को संयमित रखना पड़ेगा और परिवार के साथ अच्छी बातचीत रखनी होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा परेशान करने वाला हो सकता है, क्योंकि मंगल आपकी ही राशि में नीच के होकर उपस्थित होंगे। इस दौरान आपको बेवजह गुस्सा आ सकता है और छोटी-छोटी बातें बड़ी लगने लग सकती हैं। रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है और आपको यह महसूस हो सकता है कि लोग आपको ठीक से समझ नहीं पा रहे हैं। इस समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखने की आवश्यकता होगी।

4 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के लिए यह समय करियर में दबाव लाने वाला हो सकता है, क्योंकि मंगल दसवें भाव में नीच के होकर गोचर करेंगे। इस दौरान आपको ऑफिस में राजनीति, सीनियर्स से बहस, या गलत फैसलों का सामना करना पड़ सकता है। आप मेहनत करेंगे लेकिन परिणाम आपको उम्मीद के मुताबिक नहीं मिलेंगे। इसके कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस समय आपको धैर्य बनाए रखने और सही दिशा में काम करने की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

5 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के लिए यह गोचर रिश्तों में उलझनें और गलतफहमियां उत्पन्न कर सकता है, क्योंकि मंगल सातवें भाव में नीच के रूप में स्थित होंगे। इस दौरान आपके पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस या क्लेश की स्थिति बन सकती है। यदि आप शादीशुदा हैं तो आपको बहुत धैर्य से बात करनी होगी, क्योंकि मामूली बातें भी बड़ी समस्या का रूप ले सकती हैं। इस समय आपको अपने रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा के मामले में दबाव ला सकता है, क्योंकि मंगल छठे भाव में नीच के होकर स्थित होंगे। आपको थकान, छोटी-मोटी बीमारियों, या पुराने दुश्मनों से टकराव जैसी समस्याओं का सामना हो सकता है। अगर आप किसी लीगल या लोन से संबंधित मामले में फंसे हैं, तो आपको सतर्क रहना होगा। अपनी मानसिक स्थिति को मजबूत बनाए रखना होगा। इस समय आपको स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें