ज्योतिष में मंगल को साहस, पराक्रम, भूमि, संपत्ति और ऊर्जा आदि का कारक माना जाता है। सितंबर माह में ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें सबसे पहले 2 सितंबर को मंगल का नक्षत्र परिवर्तन होगा। मंगल देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाले नक्षत्र पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मंगल गुरु के नक्षत्र में 24 सितंबर तक रहेंगे जिससे आने वाले दिनों में कुछ राशि वालों के नौकरी, कारोबार, धन और कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइ जानते हैं मंगल के नक्षत्र परिवर्नत से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए बहुत ही खास और महत्वपूर्ण होने वाला है। आपके अधूरे कार्यों में गति आएगी और कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी देखने को मिल सकती है। कारोबार में बेहतर प्रस्ताव और आय के मौके मिल सकते हैं। लेकिन आपको धन के मामलों में जल्दबाजी करने से बचना होगा।
विज्ञापन
3 of 6
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा साबित हो सकता है। नई नौकरी की तलाश पूरी होगी और कारोबार में पहले के मुकाबले बेहतर अवसर मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी में बेहतर और अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक मामलों में आपके जीवन में मंगल का प्रभाव रहेगा जिससे आपको सुखों की प्राप्ति होगी।
4 of 6
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए किसी तरह के वरदान से कम नही है। इस राशि के जातकों के जोश और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में नौकरी में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। कारोबार में आपको कोई अच्छी डील हासिल होने से आपका मन प्रसन्न होगा। लेकिन इस दौरान जो लोग किसी के साथ प्रेम जीवन में हैं उनको संभलकर रहना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति होते हैं और मंगल का गुरु के नक्षत्र में गोचर बहुत ही शुभ और मंगलकारी रह सकता है। नौकरी में बेहतर अवसर मिल सकता है। कारोबार में विस्तार की योजन कामयाब रहेगी। संतान की तरफ से कोई अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। आपको अपने किसी पुराने मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के स्वामी भी गुरु होते हैं और मंगल का गुरु के स्वामित्व वाले नक्षत्र पुरर्वसु में गोचर करना अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको कामयाबी मिल सकती है। आमदनी के नए-नए रास्ते सामने खुल सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग नौकरी में उनको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश से संबंधित मामलों में आपको अच्छा फायदा मिलता हुआ दिख रहा है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।