वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन या किसी एक राशि में ग्रहों की युति से कई तरह के शुभ और अशुभ योग बनते हैं। ग्रहों की युति ज्योतिष शास्त्र में बहुत ही विशेष मानी जाती है। जुलाई के महीने भी कुछ ग्रहों की युति देखने को मिल रही है। सभी 9 ग्रहों में खास प्रभाव रखने वाले ग्रह शुक्र और मंगल सिंह राशि में युति करने वाले हैं। 01 जुलाई को मंगल ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं और अब 07 जुलाई को शुक्र ग्रह भी सिंह राशि में गोचर करने वाले हैं। ऐसे में सिंह 7 जुलाई से सिंह राशि में शुक्र-मंगल की युति होने वाली हैं। इस युति का प्रभाव सभी राशि के जातकों के ऊपर पड़ने वाला है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी होंगी जिन्हें इस युति का विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां।