फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Margashirsha Purnima 2024: साल की अंतिम पूर्णिमा से इन तीन राशियों के चमकेंगे भाग्य, मिलेंगे शुभ परिणाम

Fri, 13 Dec 2024 05:27 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Margashirsha Purnima 2024: साल 2024 का आखिरी माह यानी दिसंबर जारी है, ज्योतिष दृष्टि से इस महीने को सभी 12 राशियों के लिए
लाभकारी माना जा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 5
Margashirsha Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला
Margashirsha Purnima 2024: साल 2024 का आखिरी माह यानी दिसंबर जारी है, ज्योतिष दृष्टि से इस महीने को सभी 12 राशियों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। मान्यता है कि दिसंबर माह में आने वाले व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर के प्रभाव से जातकों को मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी, साथ ही उनके भाग्य में भी वृद्धि के योग है।

पंचांग के अनुसार 15 दिसंबर 2024 को मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा मनाई जाएगी, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से जातकों को मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा की उपासना करना और भी लाभकारी होता है, इससे साधक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार यह साल 2024 की अंतिम पूर्णिमा होगी, जिससे इन तीन राशियों की किस्मत चमक सकती हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अगर आपके ऊपर कुछ कर्ज चल रहा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
मार्गशीर्ष पूर्णिमा आपके लिए बेहद शुभ रहने वाली है। इस राशि के जातकों को लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। आपके भाग्य में वृद्धि के योग है। ज्योतिष गणना के अनुसार कर्क राशि वालों को करियर में शुभ समाचार मिलेगा। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से होगी। अगर आपके ऊपर कुछ कर्ज चल रहा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
नए साल के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे। वैवाहिक जीवन की सभी समस्याएं समाप्त होंगी। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार सिंह राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका रिश्ता पहले से बेहतर रहेगा। माता-पिता का साथ भरपूर मात्रा में मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नए साल के लिए कुछ प्लानिंग करेंगे। वैवाहिक जीवन की सभी समस्याएं समाप्त होंगी।

4 of 5
बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय और भी ज्यादा शुभ रहने वाला है। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
मार्गशीर्ष पूर्णिमा आपके लिए कल्याणकारी हो सकती है। आपको निवेश में मनचाहा लाभ हासिल होगा। संतान भी आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। राजनीति में आप अच्छा परचम लहराएंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय और भी ज्यादा शुभ रहने वाला है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मार्गशीर्ष माह पूर्णिमा तिथि  2024 - फोटो : freepik
मार्गशीर्ष माह पूर्णिमा तिथि 
पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत शनिवार, 14 दिसंबर को शाम 4 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी, इसका समापन 15 दिसंबर को रात 2 बजकर 31 मिनट पर होगा।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें