मेष राशि- राशि का आरंभिक ग्रहगोचर अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। विलासिता संबंधी वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। मकान वाहन के क्रय का भी योग बना हुआ है। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए अपनी संकल्पसिद्धि करें। यात्रा देशाटन का पूर्ण सुख मिलेगा। माह के अंतिम सप्ताह में अधिक भागदौड़ से थकान होगी। वाहन दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से बाई आंख का ध्यान रखें। माह की 15,16 तारीखें अशुभ रहेंगी।