फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च राशिफल 2020: जानिए इस महीने क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे

Sun, 01 Mar 2020 12:14 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
जनवरी मासिक राशिफल 2020
पढ़ें सभी 12 राशियों के लिए मार्च 2020 का मासिक राशिफल। देखें इस महीने क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष
नौकरी में परिवर्तन करने से बचें। संघर्ष, मेहनत करते रहने से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भूमि कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। सहयोगियों पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए हानि का कारण बन सकता है। इस मास आपकी आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। इस अवधि में आप अपने विरोधियों को परास्त करते हुए भूमि-भवन विषयों के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने संचित धन को व्यावसायिक विस्तार के लिये प्रयोग करेगें। कोई अप्रिय सूचना आपको मानसिक अस्थिरता दे सकती है। मास आरंभ में आपके आत्मविश्वास में कमी आयेगी। व्यय बढ़ेंगे। अपनी बुद्धिमता से परिवार की सुख-शांति को बनाए रखें। संतान की सफलता से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मास के अंत में संतान प्राप्ति संबंधित मनोकामना पूरी हो सकती है। मास के आरंभ में आप के प्रेम-प्रंसग विवाह सूत्र में बदल सकते हैं। इसके मध्य भाग में आप नए रिश्ते व नए प्रेम प्रसंग आरंभ हो सकते हैं। इस मास में व्यस्तता होने के कारण आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आपको त्वचा संबंधी रोगों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष
व्यावसायिक कार्यों में अपनी एकाग्रता बढ़ाएं। स्वभाव में साहस के फलस्वरुप आप अपने प्रतियोगियों पर अपना प्रभाव बनाए रखने में सफल रहेगें। छुपे हुए शत्रु आर्थिक स्थिति में कमी कर सकते हैं। विदेश स्थानों से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मास के मध्य में आत्मविश्वास की अधिकता से आमदनी में इजाफा होगा। फिर भी निर्णयों में देरी करने से बचें। इस मास के आरंभ में आप दांपत्य जीवन की समस्याओं को सुलझाने मे लग सकते हैं। परिवार के लिए समय कम निकाल पाने के योग बन रहे हैं। मध्य अवधि में परिवार में किसी नए सदस्य के शामिल होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा इस समय में कोई शुभ सूचना भी आपको प्राप्त हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिये विपरीत समय है। प्रेम संबंधों में बिखराव आ सकता है। पिता से अनबन इन संबंधों के कष्ट बढ़ा सकती है। आरंभ में स्वास्थ्य नरम रह सकता है। प्रकृति में बदलाव आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। मास के मध्य में स्वयं को चिंतामुक्त रखने का प्रयास करें। निराशा से बचने की कोशिश करें। माता के स्वास्थ्य में कमी को अनदेखा करने से बचें। माता- पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। इस समय स्वास्थ्य के प्रति अपनी जागरुकता को बनाए रखने से स्वास्थ्य सुख को कायम रखा जा सकता है।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन
विदेश स्थानों से आय के योग बनने के कारण आपके संचय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े भूमि-भवन के विषय भी लाभ देकर जा सकते हैं। दैनिक कार्यो में अधिक उलझने से बचें। योजनाओं के कार्य बाधित न हो इसके लिये स्वयं में संघर्ष को बढ़ाना लाभकारी रहेगा। इस समय में अधिकारी आपके साथ होंगे किंतु सहयोगी आपकी परेशानियों का कारण बनेगें। इस अवधि में मेहनत की तुलना में लाभ कम हो सकते हैं। शत्रुओं पर अपना प्रभाव बनाए रखें। बीच-बीच में धन कि कमी महसूस हो सकती है। बढ़ते हुए व्यावसायिक व्यय आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। इस मास में स्वयं पर विश्वास रख आप आगे बढ़ते रहें। दैनिक कार्यों पर अपना कम से कम नियंत्रण रखें। इस मास आप जीवन साथी को लेकर कम दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना उचित रहेगा। आपके प्रयासों से पारिवारिक मतभेदों में कमी हो सकती है। इस मास में सामान्यत: स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के योग हैं। परंतु साथ ही साथ आंखों का विशेष ध्यान रखना आपके लिये लाभकारी रहेगा। 
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क
कार्यों को पूरी लगन, तन्मयता के साथ पूरा करने का प्रयास करें। पदोन्नति में बाधाएं आएंगी। व्यावसायिक लाभ बाधित होगें। आलस्य का भाव आपके कामकाज पर असर डाल सकता है। ऋण प्राप्ति से धन संबंधित योजनाएं पूरी होंगी। शेयर बाजार में विनियोजन करने से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यावसायिक कार्यों के लिए विदेश गमन आपके अनुकूल रहेगा। अपनी प्रतिष्ठा को बचाए रखने के लिये आपको योजनाबद्ध तरीके से काम करना होगा। कुछ योजनाओं में घाटा भी सहना पड़ सकता है। एक से अधिक प्रेम संबंध एक साथ रखने से बचें। मित्रों के सहयोग से नए मित्र बनेगें। इससे इन विषयों पर आपके व्यय बढ़ेगें। मध्य अवधि में प्रेम संबंधों को विवाह सूत्र में बदलने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। कुछ समय रुकना उचित रहेगा। वर्ष के अंत के समय में इन रिश्तों में समझ-बूझ की कमी के कारण रिश्ते टूटने की स्थिति बन सकती है। इसका कारण परिवार का विरोध व आपके मित्रों का आपके विरुद्ध होना है।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सिंह
इस मास आपके रुके हुए कार्यों को कुशलता से पूरा कर पाएंगे। प्रशासनिक कार्य में आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। अपनी टीम के लक्ष्यों को पूरा करने में आप अहम भूमिका निभा सकते हैं। वृद्धि में मित्रों व यात्राओं की अहम भूमिका रहेगी। साझेदारी कार्यो में धोखे मिल सकते हैं। कार्यों में कम रुचि आपके लाभों को प्रभावित कर सकती है। ऊर्जा और उत्साह को बनाए रखने पर आय में मनोवांछित फायदा प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्रोत खुलने के योग बन रहे हैं। मास के अंत में अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी हो पाएंगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विशेष कार्य पूर्ण होगें। मास के आरंभ में प्रेम संबंध विवाह संबंधों में बदल सकते हैं। पर इसके बाद के समय में व्यस्तता के कारण प्रेम संबंधों के प्रभावित होने की संभावनाएं बन रही हैं। अल्पकालीन मित्रता बनकर समाप्त हो सकती है। आप स्वभाववश शीघ्र मित्रता कर लेते हैं। मास के आंरभ में विदेशों में नई मित्रता आरंभ हो सकती है। मास के मध्य में विपरीत लिंग में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग इस अवधि में आपके साथ मित्रवत बना रहेगा। प्यार और रिश्ते बनाने में इस समय आप शीघ्रता करने से बचें। रिश्ते बनाने के बाद इन्हें पूरा समय दें व निभाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कन्या
व्यर्थ की बातों में ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान लगाना होगा। आर्थिक क्षेत्रों के लिये यह मास आत्मविश्वास, उत्साह व ऊर्जा को बनाए रखने से उतम सिद्ध हो सकता है। इस समयावधि में आपके धन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इस अवधि में लिए गए निर्णयों में भी अधिक बुद्धिमानी का साथ आपके व्ययों को व्यर्थ होने से रोकेगा। धन संचय में अस्थिरता रहेगी। मध्य अवधि में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए आप उच्चाभिलाषी हो सकते हैं। साझेदारी वाले व्यापार इस अवधि में लाभ के स्रोत बनेगें। मास के अंत में आपकी मेहनत, कार्य की कुशलता रंग लाएगी। इस अवधि में इससे पूर्व किए गए कार्यों से लाभ मिलने आरम्भ हो जाएंगे। नौकरी में बदलाव किया जा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपके साथ पूर्ण बना हुआ है। मास के अंत में प्रेम संबंधों में बनी कष्टकारी स्थिति में सुधार आना आरंभ हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ विदेश भ्रमण के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। इसके अतिरिक्त साथी मित्र को लेकर घूमने-फिरने की योजना भी आपकी खुशी बढ़ा सकती है। इससे संबंधों में एक नई ऊर्जा आएगी। 

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
तुला
मास के आरंभिक समय में नौकरी में बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। इस मास में आपको अधिक ऊर्जा व उत्साह की आवश्यकता होगी। फिर भी पराक्रम से किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। लाभों के प्रति इस समय आपका व्यवहार, संघर्ष सकारात्मक बना हुआ है। व्यावसायिक कार्यों के लिए दूर-दराज की यात्राएं भी आप कर सकते हैं। निपुणता एवं दूरदर्शिता से आर्थिक क्षेत्र की बाधाओं में कमी होगी। नौकरी में सरलता से बदलाव किया जा सकता है। आरंभ में आय के स्रोत मंद गति से लाभ देगें। परिवार में खुशी के समारोह संपन्न होने से परिवार को एक-दूसरे के करीब आने का अवसर प्राप्त हो सकता है। परंतु यह अवधि दांपत्य जीवन के लिए सुखद नहीं रहेगी। मित्र आपके सुख में कमी का कारण बन सकते हैं। मास के मध्य में पारिवारिक विषयों पर आपके व्यय बढ़ेंगे। मास के अंत में माता-पिता से संबंधों में सुधार होगा। शुरु के समय में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मध्य भाग में यात्राओं में व्यस्त होने के बाद आप आराम करना चाहेंगे।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृश्चिक
कई क्षेत्रों से सहयोग प्राप्त होने के फलस्वरुप आय का विस्तार होगा। लाभ क्षेत्र में अत्यधिक उतार-चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं। जोखिम वाले क्षेत्रों में धन-विनियोजन आपकी परेशानियां का कारण बन सकता है। मास के मध्य से पूर्व बड़ी योजनाओं के नियोजन का कार्य पूरा कर लें। इसके पश्चात बौद्धिक योग्यता प्रभावित हो सकती है। शत्रु आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी का व्यवहार यदि आपके प्रति सही न हो तो सहनशीलता का भाव स्वयं में बनाए रखें। ऐसा करने से बात लंबे समय के लिए नहीं खिंचेगी। मित्रों का सहयोग मास मध्य के आरंभ में ही प्राप्त होगा। पड़ोसियों व रिश्तेदारों से आपके संबंध मधुर होगें। मास के अंत में आपका जीवनसाथी क्रोध पूर्ण रहेगा। इस समय आप नया मकान बनवा या खरीद सकते है। दांपत्य जीवन से जुड़े बड़े निर्णय कुछ समय के लिये स्थगित करने उचित रहेंगे। इस अवधि में स्वास्थ्य आपके अनुकूल रहेगा। मनोरंजन करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। महीने की मध्य अवधि के दौरान स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। अन्य वर्षों की तुलना में यह वर्ष आपके स्वास्थ्य के पक्ष से अधिक कष्टकारी नहीं रहेगा। मध्य भाग में संतान कुछ हठी हो, आपकी सलाह का लाभ नहीं उठाएगी। यह स्थिति आपको चिंता दे सकती है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
धनु 
मनोबल इस समय में उच्च बना हुआ है। सख्त निर्णय लेने में इस दौरान आपको कोई हिचकिचाहट नहीं होगी। अधीनस्थों के कारण आपकी परेशानियां बनी रहेगी। कलात्मक व रचनात्मक कार्यों में विशेष कुशलता प्राप्त होगी। मास के अंत में आपको वरिष्ठजनों के कारण आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होगें। सहयोगियों से अपने संबंध और अधिक मधुर बनाने का प्रयास करें। इस अवधि में अगर आप मेहनत, संघर्ष व निरन्तर प्रयास करने की प्रवृ्ति नहीं छोड़ेंगे तो आर्थिक स्थिति को इससे बेहतर स्थिति में ले जाने में कामयाब रहेगें। शत्रु पक्ष निष्क्रिय बना हुआ है। बड़ी योजनाओं पर निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। इस दौरान लिए गए निर्णयों में विलंब व दुविधा की स्थिति हो सकती है। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव करना होगा। मध्य समय में परिवार के लिए कोई नया वाहन लेने की स्थिति बन सकती है। दांपत्य जीवन के लिये अभी समय अनुकूल नहीं है। इस मास प्रेम संबंध बनते-बिगड़ते रहेंगे। आपके मित्र साथी का सहयोग आपके व्यावसायिक लाभों में वृद्धि कर सकता है। साथी के सहयोग से आजीविका संबंधी कार्य पूरे करने में सहायता मिलेगी। इस अवधि में आप अपने स्वभाव के विपरीत व्यवहार कर सकते हैं। स्वभाव के इस बदलाव के कारण आप जिद्दी, हठी हो सकते हैं।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मकर
निर्णयों में जल्दबाजी होने के कारण धन हानि के साथ-साथ आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। सहयोगी आपके कार्य का श्रेय प्राप्त करने का प्रयास कर सकते हैं। मास के मध्य समय में आपको अपनी मेहनत का फल कुछ देर से प्राप्त होना आरंभ होगा। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्य की सराहना होने के योग बन रहे हैं। आप मेहनत में वृद्धि कर, अपनी उन्नति के नये मार्ग खोल सकते हैं। इस अवधि में आपको इससे अधिक आर्थिक सफलता प्राप्त करने के लिए आपको व्यावसायिक क्षेत्र में अपने मित्रों या छोटे भाई-बहनों से सलाह लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इससे पूर्व आपके सम्मान में कमी के जो योग बने हुए हैं, उन सभी में कमी होगी। इस मास में आपको अपने मित्र साथी पर अपना पूर्ण विश्वास बनाए रखना चाहिए। इस समय में बनी नई मित्रताएं आपके कष्ट का कारण बन सकती हैं। इस मास नए रिश्ते, नई मित्र बनने के उत्तम योग बने हुए हैं। इस अवधि में बने नए प्रेम संबंध अधिक लंबे न चलकर आपकी भावनाओं को आहत करके जा सकते हैं। स्वभाव से सहयोगी बनें, संतान को स्वास्थ्य सुख प्राप्त करने में अभी और समय लग सकता है। आपको अपने स्वभाव के अनुकूल आने में इस मास के अंत तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है। इस अवधि में बने हुए योगों के कारण आप स्वभाव से आराम परस्त हो सकते हैं। आलस्य की स्थिति बनी हुई है। दांपत्य सुख की कमी आपके मानसिक कष्ट बढ़ा सकती है।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कुंभ 
विषम परिस्थितियों में भी आप सफलता का मार्ग खोज लेंगे। मास के अंत में आप नौकरी में बदलाव का निर्णय ले सकते हैं। इसके अलावा आपके अधिकारियों का सहयोग आपके साथ बना हुआ है। इस अवधि में लाभ प्राप्ति के उत्तम योग बने हुए हैं। इन लाभों में वृद्धि करने के लिए आप को प्रशासनिक क्षेत्रों में सुधार करें। महीने के मध्य में आपके साहस में कुछ कमी रहेगी। इसके अलावा इस अवधि में नेतृत्व क्षमता में भी कमी हो सकती है। इसके फलस्वरुप यह संभावित है कि योजनाओं का कार्य सुचारु रुप से न चल पाए। इस मास के  मध्य की अवधि आपके परिवार के लिये उतम रहेगी। इस अवधि में दांपत्य जीवन में सुख-शान्ति के योग बने हुए है। परन्तु इस समय में आपके माता के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होने की संभावनाएं बन रही है। इन मतभेदों को शीघ्र से शीघ्र दूर करने का प्रयास करें। इस मास के मध्य की अवधि आपके परिवार के लिए उत्तम रहेगी। इस मास में आपके स्वभाव के सभी विकार दूर हो जाएंगे। इसके फलस्वरुप आप मानसिक सुख-शांति का अनुभव करेगें। परंतु इस अवधि में आपकी माता के स्वास्थ्य की खराबी आपकी परेशानियां बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मीन
इस मास में अपने आत्मविश्वास को बनाए रखने से आप अपने कार्यों को अधिक कुशलता से कर पाएंगे। किंतु अधिक पराक्रम से काम लेना आपको धन हानि करा सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। इस अवधि में आपके द्वारा किए गए सभी प्रयासों के सफल होने की संभावनाएं कम हैं। मेहनत के अनुरुप लाभ न मिलने से आपके मनोबल में कमी की स्थिति आ सकती है। मास के मध्य समय में नेतृत्व क्षेत्रों में पहले की अपेक्षा स्थिति में सुधार होगा। इस मास में मित्रों से संबंध में कटुता आ सकती है। रिश्तेदारों से भी मनमुटाव होने की आशंका है। दांपत्य जीवन के सुखों में अहं भाव आने से स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी। मास के मध्य समय में आपको स्वयं ही इन परिस्थितियों में सुधार करने का प्रयास करना होगा। यह मास प्रेम विषयों के लिये कष्टकारी हो सकता है। इस दौरान रिश्ते टूटने की स्थिति बन सकती है। समझ-बूझ से काम लेना उचित रहेगा। मध्य अवधि में व्यावसायिक क्षेत्र में किसी विपरीत लिंग के साथ आपकी गहरी दोस्ती होने की संभावना बन रही है। इस मास आप दांपत्य जीवन में बने विरोधाभासों को दूर करने में व्यस्त रहेंगे। इसके कारण आप अपनी जिम्मेदारियों को लेकर मानसिक दबाव में हो सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें