फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च मासिक राशिफल: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना, इन तारीखों पर जरा बचके

Sun, 01 Mar 2020 02:28 PM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री
विज्ञापन
1 of 13
राशिफल
साल 2020 का तीसरा महीना में ग्रहों की चाल कैसे होगी और इसका असर सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा। मार्च के महीने में आपके लिए कौन-सा दिन शुभ और अशुभ रहेगा। इन सभी का ज्योतिषी विश्लेषण 
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि- राशि का आरंभिक ग्रहगोचर अच्छी सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। विलासिता संबंधी वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। मकान वाहन के क्रय का भी योग बना हुआ है। शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करते हुए अपनी संकल्पसिद्धि करें। यात्रा देशाटन का पूर्ण सुख मिलेगा। माह के अंतिम सप्ताह में अधिक भागदौड़ से थकान होगी। वाहन दुर्घटना से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से बाई आंख का ध्यान रखें। माह की 15,16 तारीखें अशुभ रहेंगी।

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि- आपके लिए ग्रह गोचर आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बना रहा है। कहीं से आपका रुका हुआ धन आएगा फिर भी इस अवधि के मध्य कर्ज के लेन-देन से बचें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि काम संपन्न करें और सीधे घर आयें। नौकरी में पदोन्नति एवं नये अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने पद का सदुपयोग करें। 8 और 9 तारीख है अशुभ।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि- माह का ग्रह गोचर आपके लिए बेहतरीन सफलताएं लेकर आ रहा है। रोजगार की दिशा में किया जा रहा प्रयास सार्थक रहेगा। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो परीक्षा में अच्छी सफलता के लिए और प्रयास करें। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता से संबंधित कोई योजना बना रहे हो तो उसे क्रियान्वित करें। सफलता की संभावना सर्वाधिक है 19 और 20 तारीखें अशुभ।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि- राशि का आरंभिक ग्रह गोचर कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता दिलाएगा। शत्रु परास्त होंगे किंतु कर्ज के जाल में फंस सकते हैं इसलिए बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मतभेद ना पैदा होने दें। दैनिक व्यापार में अच्छे लाभ के अवसर आएंगे माह के तीसरे सप्ताह से और शुभ योग बनेंगे। जिसके प्रभाव स्वरूप यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। भाग्य उन्नति होगी। 22, 23 तारीखें अशुभ रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि- माह का आरंभिक ग्रह गोचर अप्रत्याशित रूप से लाभ दिलाने वाला सिद्ध होगा। प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग बन रहा है। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय बहुत अच्छा आया हुआ है इसलिए रोमांस में अधिक समय नष्ट न करते हुए अपने काम पर ध्यान दें। मकान वाहन के क्रय का भी योग बन रहा है। माह की 14,15 तारीखें अशुभ रहेंगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि- आरंभिक ग्रह गोचर आपको पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति से परेशान कर सकते हैं किंतु संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी और प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भाव का भी योग बनेगा। शत्रु परास्त होंगे कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। किसी बड़े साहसिक निर्णय से सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माह के तीसरे सप्ताह से अधिक सावधानी बरतें इस अवधि में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। आपके लिए 26, 27 तारीखें अशुभ रहेंगी।

8 of 13
राशि
तुला राशि- ग्रहों में आया परिवर्तन आपके कार्य व्यापार की दृष्टि से अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। अपने अदम्य साहस एवं पराक्रम के बल पर विषम हालात को भी सामान्य करते हुए कामयाबियों के चरम तक पहुंचेंगे। फिर भी परिवार में बड़े सदस्यों से मतभेद न पैदा होने दें। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। व्यापार की दृष्टि से भी माह उत्तम है। फिर भी 1 और 2 तारीखें अधिक अशुभ रहेंगी।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि- ग्रह गोचर तनाव के बावजूद अधिक सफल बनाएगा। पारिवारिक कलह बढ़ सकती है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। नौकरी में स्थान परिवर्तन अथवा पदोन्नति का योग बन रहा है योजनाएं गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलता सर्वाधिक रहेगी। माह के 4 और 5 तारीख है अशुभ रहेंगी।

10 of 13
राशि
धनु राशि- आपकी राशि पर शुभ ग्रहगोचर के प्रभाव स्वरूप यह माह बेहतरीन रहेगा। रुका हुआ धन आएगा और ऊर्जा शक्ति की वृद्धि होगी जो लोग आपको नीचा दिखा रहे थे वही अपनी मदद करने के लिए आगे आएंगे। शासन सत्ता का सदुपयोग करते हुए लाभ उठाएं और उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें। ससुराल पक्ष से रिश्ते में खटास आ सकती है इसलिए दांपत्य जीवन में भी कटुता न आने दें। माह की 24, 25  तारीखें अशुभ रहेंगी।

11 of 13
राशि
मकर राशि- आपकी राशि पर ग्रह गोचर में अप्रत्याशित परिवर्तन आने के परिणाम स्वरूप कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी किंतु कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। झगड़े विवाद अथवा षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। विलासिता संबंधी वस्तुओं पर अधिक व्यय होगा। सामाजिक दायित्व बढ़ेगा। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के समय सामान चोरी होने से बचाएं। माह की 8 और 9 तारीखें अशुभ रहेंगी।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि- ग्रह गोचर में आया परिवर्तन आपको साहसी निर्णय लेने में सफल बनाएगा। जिसका दूरगामी परिणाम आपके लिए अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। संतान प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं किंतु रोमांस के मामलों में निराशा हाथ लगेगी। इसलिए अधिक समय नष्ट ना करते हुए अपने कार्य पर ध्यान दें। माह के तीसरे सप्ताह झगड़े विवाद अथवा कोर्ट कचहरी के मामलों से बचते रहें। 19,20 तारीखें अशुभ रहेंगी।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए माह स्वास्थ्य के लिए कुछ प्रतिकूल हो सकता है किंतु कार्य व्यापार में उन्नति हेतु अधिक अवसर आएंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी। माह के अंतिम सप्ताह में ग्रह स्थितियां और बलवान होंगी। अतः अपनी रणनीतियों को पूर्ण होने तक गोपनीय रखें। कोई भी निर्णय चुनाव संबंधी लेना चाह रहे हों तो ले सकते हैं परिणाम अच्छा रहेगा। माह की 12, 13 तारीखें अशुभ रहेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें