आर्थिक क्षेत्रों के लिये यह मास आत्मविश्वास, उत्साह व उर्जा को बनाये रखने से उतम सिद्ध हो सकती है। इस समयावधि में आपके धन में सकारात्मक बद्लाव आ सकते हैं। इस अवधि में लिये गये निर्णयों में भी अधिक बुद्धिमानी का साथ आपके व्ययों को व्यर्थ होने से रोकेगा। धन संचय में अस्थिरता रहेगी। मध्य अवधि में आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिये आप उच्चाभिलाषी हो सकते है। साझेदारी व्यापार इस अवधि में लाभ के स्त्रोत बनेंगे। मासअन्त में आपकी मेहनत, कार्यकुशलता रंग लायेगी। इस अवधि में इससे पूर्व किये गये कार्यो से लाभ मिलने आरम्भ हो जायेंगे। नौकरी में बदलाव किया जा सकता है।