फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 2 मार्च : देखें लव पार्टनर को लेकर क्या कहते हैं आपके सितारे

Sat, 02 Mar 2019 07:24 AM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 13
love rashifal
प्रेम, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर कैसा रहेगा दिन, देखें लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष
जीवनसाथी से छुटपुट बातों में मतभेद हो सकता है। प्रेमी के संग प्यार की कसमें खाएंगे। प्रेम संबंधों में विश्वास की नींव पक्की होगी। ऑफिस में संभल कर कार्य करें। किसी महिला से व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष
अपने लव पार्टनर को अपने मन के विचार व्यक्त कर खुशी और हल्कापन महसूस करेंगें। अपने प्रेमी को विवाह के लिये प्रपोज करने का उत्तम दिन। अपने हमसफर के साथ जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेंगें। मिजाज में रंगीनी है। साथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत होगा।

4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन
प्रेमी रूठ सकता है। झगड़ा या ब्रेकअप हो सकता है। मन उदास रहेगा। लव लाइफ के बारे में कोई जल्दबाजी में फैसला न लें। कार्य में मन लगाएं। नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क
शायद आपका लव पार्टनर आज आपको तवज्जो न दे पाए, इस कारण आपके मन में उथल-पुथल मची रहेगी। शाम को आपका प्रेमी पूरी उमंग और जोश के साथ घूमने जा सकता है। बच्चों को परीक्षा में अच्छे अंक मिल सकते हैं। यात्रा में पुराने मित्र मिल सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह
पिता के संपर्क से व्यापार में फायदा मिल सकता है। दिल रोमांटिक है। प्यार के बेहतरीन क्षण अपने लव पार्टनर के साथ बिताएंगे। घर परिवार का साथ मिलेगा। प्रेमी के गिफ्ट पर ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। अपनी जेब का ख्याल रखें।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या
लव लाइफ के लिए दिन अनुकूल नहीं है। कुछ गलतियां तो आप ने कभी प्रेम में या जीवन में की थीं, वो आज उजागर हो सकती हैं। शादी के रिश्तों में ताजगी और गर्माहट बढ़ेगी। लव लाइफ में नजदीकियां बढ़ेंगी। नए प्रेम संबंध भी बन सकते हैं।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला
विवाह के बेहतरीन योग बन रहे हैं। उपयुक्त जीवनसाथी मिल सकता है। अगर आप लव पार्टनर या प्रेमी से विवाह करना चाहते हैं, तो हो सकता है कि आपका प्रेमी आपको प्रपोज करके सरप्राइज दे।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक
आज दिन आपके पक्ष में है। दिल रोमांचक रहेगा। अगर आप अपने लिए लव पार्टनर ढूंढ़ रहे हैं, तो आपके दिल का साथी आज आपको मिल सकता है। बहुत ज्यादा प्रेम संबंध है तो सतर्क रहें, आपकी पोल खुल सकती है। विवाह के संबंधों में अविश्वास के बादल छा सकते हैं।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु
विवाह के रिश्ते में माता-पिता की मर्जी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दिमाग में उलझन रहेगी। शाम को स्थिति बेहतर होगी। प्रेमी को खुश करने के लिये जरूरत से ज्यादा व्यय कर सकते हैं। लव लाइफ मैरिड लाइफ में बदल सकती है।

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर
गुस्से में प्रेम या विवाह से संबंधित कोई गलत निर्णय न लें। जीवनसाथी को अगर मदद की आवश्यकता है, तो आप उसका हौसला बनें। वैवाहिक जीवन में उथल—पुथल रह सकती है, लेकिन बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ 
भावना पक्ष प्रबल रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है। रिलेशनशिप पर पार्टनर प्रश्न चिन्ह लगा सकती है। प्यार रिश्तों में मजबूती लाएगा। 
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन
आपके अनेक लव रिलेशन आपके पार्टनर को पता लग सकते हैं। अविश्वास के कारण ब्रेकअप हो सकता है। मनपसंद जीवनसाथी मिलने का भी योग बन रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें