मीन
- फोटो : अमर उजाला
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना अत्यंत ही शुभ और बड़ी सफलताओं को लिए हुए है। इस माह आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा और आपके कार्य समय पर मन मुताबिक तरीके से पूरे होते नजर आएंगे। माह के पूर्वार्द्ध में किसी सरकारी निर्णय या फिर कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके अनुकूल आने से आपको फायदा पहुंचेगा। माह के पूर्वार्द्ध में विभिन्न स्रोतों से धनागम होगा और आपके संचित धन में वृद्धि होगी। माह के पूर्वार्द्ध में सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने पर आपके भीतर उत्साह एवं पराक्रम वृद्धि होगी। यह समय सेहत और संबंध की दृष्टि से उत्तम कहा जाएगा। यदि आप किसी रोग या चोट आदि से पीड़ित चल रहे थे आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। किसी बुजुर्ग व्यक्ति की मदद से पारिवारिक समस्याओं का समाधान भी खोजने में आप कामयाब होंगे।
माह के मध्य में भौतिक सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपको भूमि-भवन और वाहन आदि का सुख प्राप्त हो सकता है। घर में मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तैयार हो सकती है। माह के तीसरे सप्ताह में आपको करियर कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद होगी। माह के उत्तरार्ध में आपको करियर-कारोबार र-कारोबार से जुड़ी कुछेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उनका भी समाधान खोजने में अंततः कामयाब रहेंगे। प्रेम संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। माह के मध्य में लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। प्रद साबित
उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।