फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 01 March: मेष समेत 2 राशियों के रिश्तों में आएगी मधुरता, पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Sun, 01 Mar 2026 07:20 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

01 March Love Rashifal : दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन।
विज्ञापन
1 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
01 March Love Rashifal: 1 मार्च, रविवार का दिन भद्रा से मुक्त होने के कारण शुभ माना जा रहा है। इस दिन नए कार्य की शुरुआत शुभ मुहूर्त देखकर की जा सकती है। त्रयोदशी तिथि शाम 7 बजकर 09 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी प्रारंभ हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को प्रेम, आकर्षण और वैवाहिक सुख का कारक माना जाता है। कुंडली में शुक्र की स्थिति ही प्रेम संबंधों की मजबूती और मधुरता तय करती है। जब शुक्र सकारात्मक प्रभाव में होता है, तो रिश्तों में संतुलन, रोमांस और आपसी समझ बढ़ती है, वहीं कमजोर स्थिति में गलतफहमियां और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
 Gajakesari Yoga 2026: गजकेसरी योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, कार्यक्षेत्र में मिलेगा प्रमोशन
दैनिक प्रेम राशिफल (Daily Love Rashifal) यह बताता है कि आपके प्रेम जीवन में दिन कैसा रहेगा। चाहे आप प्रेमी-प्रेमिका हैं या वैवाहिक जीवन में हैं, इस राशिफल के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके संबंधों में मजबूती आएगी या किसी तरह की रुकावट या मतभेद पैदा होने की संभावना है। यह मार्गदर्शन आपको अपने साथी के साथ तालमेल बनाए रखने और रिश्ते में सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
Surya-Rahu Yuti: राहु-सूर्य युति से बनेगा ग्रहण योग, फरवरी में इन राशियों को रहना होगा सतर्क
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम जीवन में उत्साह देखने को मिलेगा। अगर आप किसी को प्रपोज करने का प्लान बना रहे हैं, तो समय सही है। शादीशुदा जोड़ों को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): दाम्पत्य जीवन में स्थिरता आएगी। अपने पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर आप योजना बना सकते हैं।  यदि आप सिंगल हैं तो किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अतीत में हुए मतभेदों को बैठकर सुलझाया ज सकता है। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने पार्टनर और खुद के बीच हुई गलतफहमियों को दूर करने का प्रयास करें। इसके लिए आपको उनसे खुलकर बातचीत करनी होगी। प्रेम जीवन में भावनात्मक उतार चढ़ाव संभव है। आज आपकी किसी से मुलाकात हो सकती है जिसके साथ आप आगे बढ़ने के बारे में सोच सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope):  आप आज भावुक हो सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता और प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शादीशुदा जीवन में माधुर्य बढ़ेगा। किसी पुराने दोस्त से मिल सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):आज आपका आकर्षण के केंद्र बन सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं उनके लिए दिन अच्छा है । संभव हो तो अहम को अपने जीवन में न आने दें।  इससे रिश्तों में मतभेद हो सकता है। अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):  रिश्तों में संतुलन बनाएं रखना आवश्यक है। व्यवहारिक रहे और पार्टनर से ज्यादा उम्मीद न रखें। हालांकि आज कोई सरप्राइज़ आपके दिन को खास बना सकता है। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज आपके प्रेम जीवन में मिठास बनी रहेगी। हो सकता है आप अपने पार्टनर के साथ डिनर डेट पर जाएं। विवाहित जोड़े कुछ नयी योजना बना सकते हैं। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आपके रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा। मन में बेवजह के शक न पालें। अपने साथी के साथ आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आपका प्रेम जीवन आज खुशियों भरा रहेगा। काफी समय से दूर रह रहे पार्टनर से मुलाकात हो सकती है । विवाह योग्य लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): प्यार के मामलों में सब्र रखें। काम का दबाव आपके रिश्ते पर असर डाल सकता है। आपके रिश्ते में रोमांस बना रहेगा और इसके चलते आप पार्टनर को सरप्राइज भी दे सकते हैं। 

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): जीवन में आपको नयी शुरुआत करने की जरूरत है। अपने किसी खास से अपने दिल की बात कहें। शादीशुदा जिंदगी में तालमेल बना रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): यदि आप सिंगल है तो आपके जीवन में किसी खास का प्रवेश हो सकता है। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए अपने साथी के साथ समय व्यतीत करें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें