जल्द ही साल 2026 का तीसरा महीना मार्च शुरू होने वाला है, जो ग्रहों की चाल के अनुसार बहुत ही खास रहेगा। मार्च के महीने की ग्रहों की स्थितियों में महत्वपूर्ण बदलाव देखने के मिलेगा। जिसका असर सभी 12 राशि के जातकों के ऊपर देखने को मिल सकता है। मार्च के महीने में सबसे पहले कुंभ राशि में कई ग्रहों की युति रहेगी। कुंभ राशि में सूर्य, राहु, मंगल और बुध विराजमान होंगे, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। वहीं बुधादित्य, मंगल आदित्य और नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। 02 मार्च को शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे जिससे मालव्य राजयोग बनेगा। 15 मार्च को सूर्य गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश करेंगे जिससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। इसके अलावा ग्रह ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन होगा ऐसे में आइए जानते हैं मार्च महीने की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी होंगी।