कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की कुंडली में महान पराक्रमी ग्रह मंगल तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। मंगल का मार्गी होना आपके दशम भाव में होगा। कुंडली का दशम भाव करियर का माना जाता है। ऐसे में मंगल का दशम भाव में मार्गी होना शुभ संकेत हैं। करियर में आगे बढ़ने के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापारी वर्ग से आते हैं उनके लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छा रहेगा। अच्छा खासा इजाफा होने के संकेत मिल रहे हैं। इच्छाओं की पूर्ति होगी।