फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल-गुरु की युति से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-कारोबार में वृद्धि के योग

Mon, 09 Nov 2026 05:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

12 नवंबर को मंगल सिंह राशि में गोचर करेंगे जिससे गुरु के साथ युति करेंगे। इस युति का लाभ कुछ राशि वालों को आने वाले दिनों में मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 4
गुरु मंगल युति - फोटो : अमरउजाला
12 नवंबर को मंगल राशि परिवर्तन करेंगे जिससे गुरु संग युति करेंगे। पंचांग के अनुसार, 12 नवंबर को मंगल अपनी नीच राशि कर्क से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि में गुरु पहले से मौजूद हैं, जिसके चलते हैं इस राशि में मंगल-गुरु की युति होगी। मंगल-गुरु की युति से कुछ राशि वालों को अच्छे और सुखद परिणाम मिल सकते हैं। करियर-कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति  में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इस युति से लाभ मिलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
12 नवंबर को बनने वाली युति कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगी। कर्क राशि के जातकों के लिए मंगल-गुरु की युति आपके दूसरे भाव में होगी जो धन और वाणी का भाव कहा जाता है। मंगल-गुरु की युति से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने के बेहतर अवसर बनेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। 
 
विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए गुरु-मंगल की युति आपकी राशि से एकादश भाव में होगा। यह भाव इच्छा पूर्ति और आय में वृद्धि का होता है। इससे धन लाभ के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को करियर में बेहतर अवसर मिलेगा। करियर में कोई ऊंचा मुकाम हासिल हो सकता है। व्यापार में लाभ के अच्छे योग हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल-गुरु की युति आपके दशम भाव में होगी। मंगल आपकी राशि के स्वामी ग्रह भी हैं जिससे आपको अच्छा लाभ हासिल होगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नई नौकरी प्राप्त करने के सुनहरे मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबल में अच्छी रहेगी। अचानक से कोई बड़ी डील हो सकती है जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर अवसर प्राप्ति हो सकते हैं। 
 

साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें