ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल ऊर्जा, जोश, उत्साह, युद्ध, भूमि और पराक्रम के कारक ग्रह माने जाते हैं। 18 सितंबर 2026 को मंगल कर्क राशि में गोचर करने वाले हैं, जो 12 नवंबर तक इस राशि में विराजमान रहेंगे। कर्क राशि में मंगल नीच के होते हैं और इस राशि में यह 12 नवंबर तक विराजमान रहेंगे, फिर इसके बाद सिंह राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल का नीच राशि में गोचर 4 राशियों के लिए कई तरह की परेशानियों में वृद्धि कर सकता है। करियर-कारोबार से लेकर आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।