फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2025 : सेनापति मंगल करेंगे जबरदस्त धमाल, 180 दिनों में बदलकर रख देंगे इन राशियों की किस्मत

Thu, 30 Oct 2025 02:04 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Gochar 2025 :  मंगल वृश्चिक से लेकर 6 माह के गोचर पर। धनु, मकर, कुंभ, मीन और मेष सेनापति मंगल करेंगे जबरदस्त धमाल, 180 दिनों में बदलकर रख देंगे इन राशियों की किस्मत
 
विज्ञापन
1 of 13
मंगल गोचर 2025 का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को सेनापति का दर्जा मिला हुआ है। मंगल को युद्ध, शौर्य, पराक्रम, रक्त और उत्साह का कारक ग्रह माना जाता है। इसके अलावा मंगल युद्ध, बलाबल, लड़ाई-झगड़ा, भूमि और मज्जा आदि का पर अपना अधिपत्य रखते हैं। वहीं मंगल आग, दुर्घटना और चोट-चपेट आदि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल को उग्र ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होता हैं। मंगल मकर राशि में उच्च के और कर्क राशि में नीच के होते हैं। पराक्रम और साहस के ग्रह मंगल करीब 45 दिनों के अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। ज्योतिष में मंगल के गोचर का विशेष प्रभाव होता है। जब-जब मंगल का गोचर करीब डेढ़ माह के अंतराल पर होता है इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलता है। इसके अलावा अगर मंगल का दूसरे पापी ग्रहों से साथ संबंध बनते हैं तो देश दुनिया में युद्ध ,दुर्घाटना और तबाही के आसार बनते हैं। आपको बता दें कि मंगल ग्रह अभी पिछले दिनों 27 अक्तूबर को दोपहर  02 बजकर 43 मिनट पर तुला राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए अपनी स्वयं की राशि वृश्चिक राशि में गोचर कर चुके हैं। मंगल अपनी अपनी स्वराशि में 06 दिसंबर 2025 तक रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में गोचर करेंगे। आइए जानते हैं मंगल का वृश्चिक राशि से लेकर मीन राशि तक में गोचर का प्रभाव आने वाले 180 दिनों तक कैसा रहेगा किन-किन राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।  

मंगल का वृश्चिक से लेकर मीन राशि में गोचर का समय

मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर 2025-   27 अक्टूबर 2025 से 06 दिसंबर 2025 तक 
मंगल का धनु राशि में गोचर 2025- 7 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक
मंगल का मकर राशि में गोचर 2025- : 16 जनवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक
मंगल का कुंभ राशि में गोचर 2025- 23 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक
मंगल का मीन राशि में गोचर 2025- 02 अप्रैल 2026 से 10 मई 2026 तक

Guru Vakri 2025: नवंबर में इन 3 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, गुरु चलेंगे वक्री चाल

विज्ञापन

2 of 13
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मंगल का वृश्चिक राशि से लेकर मीन राशि में गोचर का राशि अनुसार प्रभाव

मेष राशि
मंगल आपकी कुंडली में पहले भाव के स्वामी ग्रह होने के साथ-साथ अष्टम भाव के भी स्वामी ग्रह होते हैं। मंगल का आने वाले समय में बाकी बची 6 राशियों में गोचर का प्रभाव सकारात्मक रहेगा। आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में आने वाले दिनों अच्छी वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान जमीन-जायदाद से जुड़े अवसरों का आपको लाभ मिलेगा। 
 
विज्ञापन

3 of 13
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
मंगल वृषभ राशि वालों की कुंडली में सप्तम भाव का स्वामी होने के साथ-साथ द्वादश भाव के भी स्वामी होते हैं। मंगल का आने वाले समय में वृश्चिक से लेकर मीन राशि तक का सफर मिलाजुला रहने वाला हो सकता है। जो लोग मंगल के कारक तत्वों से संबंधित कोई काम करते हैं उनको लाभ मिलेगा। 

4 of 13
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मंगल आपकी कुंडली में छठे और लाभ भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। मंगल का बाकी बची 6 राशियों में संचरण मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। करियर में इस दौरान आपको नया मुकाम हासिल हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
मंगल आपकी कुंडली में पंचम और दशम भाव के स्वामी होते हैं। कर्क राशि वालों के लिए आने वाले करीब 6 महीने मंगल के गोचर करने से फायदा ही मिलेगा। नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। नई योजनाओं में आपको कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है। 
विज्ञापन

6 of 13
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
मंगल आपकी कुंडली में चौथे और भाग्य भाव के स्वामी होते हैं। आपके लिए मंगल का गोचर अच्छा प्रभाव नहीं देगा। इस दौरान रक्त संबंधी को बीमारियों से आपको जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपको जमीन जायदाद से संबंधित मामलों में कोई रिस्क लेने से बचना होगा।
विज्ञापन

7 of 13
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
मंगल आपकी कुंडली में तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। आने वाले करीब 6 महीनों के दौरान मंगल का बाकी बची राशियों में गोचर से आपके बिगड़ते हुए कार्यो में सफलता दिलाएगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव में वृद्धि देखने को मिलेगी। 

8 of 13
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
मंगल आपकी कुंडली में दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। मंगल का आने वाले समय में वृश्चिक से लेकर मीन राशि में होचर बहुत ही लाभकारी और कार्यो में सफलता से भरा हुआ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े कुछ मामलों में आपको अच्छी डील मिल सकती है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ वाणी में कठोरता आ सकती है, जिसके कारण स्वजनों से विवाद हो सकता है और आपसी कलह भी देखने को मिल सकती हैं।

9 of 13
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
मंगल आपकी कुंडली में पहले और छठे भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। मंगल का वृश्चिक से लेकर मीन राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। इस अवधि के दौरान आफको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी रहेगा। मंगल के गोचर के कारण दुर्घटनाओं का भय रहेगा। चोट लगने का भय रह सकता है।

10 of 13
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
मंगल आपकी कुंडली में पंचम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं। मंगल का बाकी बची राशियों में गोचर मिले जुले परिमाण दिलाने में सहायक होगा। वाद-विवाद के स्थितियां पनप सकती है। लेकिन इस दौरान आपको जमीन से जुड़े मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। 

11 of 13
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मंगल आपकी कुंडली में चौथे और लाभ भाव के स्वामी होते हैं। मंगल का वृश्चिक से लेकर मीन राशि में गोचर मकर राशि वालों के लिए नौकरी, व्यापार में लाभ और प्रमोशन के योग साथ ही स्वास्थ्य में लाभ के सभी अनुकूल परिणाम आपको देखने को मिल सकते हैं। 

12 of 13
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
मंगल आपकी कुंडली में तीसरे और दशम भाव के स्वामी होते हैं। इन दौरान आपको अपने कामों के प्रति लगाव रहेगा और मेहनत करने की स्थिति में भी अच्छे परिणाम अच्छे मिलेंगे। आपके भीतर एक विशेष ऊर्जा का संचार हो सकता है। 
विज्ञापन

13 of 13
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मंगल आपकी कुंडली में दूसरे और भाग्य भाग के स्वामी होते हैं। आपके लिए आने वाले कुछ महीने सावधानियां रखना होगा। मंगल के इस गोचर के नकारात्मक परिणामों आपको देखने को मिल सकते हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें