फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2025: जून में मंगल करेंगे सिंह राशि में प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Mon, 12 May 2025 04:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mangal Gochar 2025: मंगल इस समय अपनी नीच राशि कर्क राशि में हैं और जून माह में सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के सिंह राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के लिए शुभ संकेत हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
मंगल ग्रह का सिंह राशि में गोचर - फोटो : Freepik
ज्योतिष में मंगल ग्रह को युद्ध, शौर्य, साहस, उत्साह और पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है। सभी ग्रहों में मंगल ग्रह का विशेष महत्व होता है। मंगल ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं। मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन करने से इसका प्रभाव हर एक राशि के जातकों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मंगल ग्रह इस समय अपनी नीच राशि कर्क राशि में मौजूद हैं। वहीं मंगल कर्क राशि में गोचर करने के बाद 7 जून 2025 को राशि परिवर्तन करने के बाद सूर्यदेव की राशि सिंह में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में मंगल ग्रह और सूर्य की आपस में मित्रता का भाव होता है। मंगल के जून माह में  सिंह राशि राशि में जाने से कुछ राशि वालों के भाग्य का साथ मिलेगा। आइए जानते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में...

विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए जून माह में मंगल का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित होने वाला होगा। मंगल का सिंह राशि में जाने से मिथुन राशि के जातकों का आत्मविश्ववास और साहस में वृद्धि होगी। आपकी राशि में मंगल तीसरे भाव में गोचर करेंगे। आपके जीवन में खुशियों की बरसात होगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। जिन लोगों का कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेंगी। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का विस्तार होगा। लाभ के अवसरों में लगातार वृद्धि होगी।
Saptahik Rashifal: इस सप्ताह मेष सहित इन राशि वालों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, बन रहे हैं शुभ योग
विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर बहुत ही लाभकारी और तरक्की से भरा रहने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। आपको अपने लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी में नए-नए मौके मिलेंगे। भूमि,भवन और वाहन का सुख मिलेगा। आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। 

Malavya Rajyog: जून में शुक्र ग्रह करेंगे मालव्य राजयोग का निर्माण, इन राशियों के जीवन में आएगी सुख समृद्धि

विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का सिंह राशि में गोचर अच्छा साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। आपकी राशि में मंगल दूसरे और नौवें भाव के स्वामी होकर छठे भाव में गोचर करेंगे। इस तरह से आपको किसी के साथ प्रतिस्पर्धा में जीत का स्वाद चखने को मिलेगा। लाभ के कई मौके आपको मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। जमीन-जायदाद के कुछ अच्छे मौके आपको मिलेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें