फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Rashifal 12 September: सिंह राशि वालों के प्रेम सम्बन्ध मधुर बना रहेगा,पढ़ें दैनिक लव राशिफल

Thu, 11 Sep 2025 04:00 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Love Horoscope Today in Hindi: आज का दिन कई राशियों के लिए भावनात्मक रूप से खास है। जहाँ कुछ लोगों को प्रेम में नई शुरुआत का मौका मिलेगा, वहीं कुछ के लिए ये आत्म-निरीक्षण और रिश्तों को सुधारने का दिन है।
विज्ञापन
1 of 13
12 September Ka Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 12 September in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। 

Bhadra Rajyog: सितंबर में बुध करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, भद्र राजयोग का प्रभाव इन राशियों को दिलाएगा धनलाभ

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। 

Swapna Shastra: बार-बार आते हैं दुर्घटनाओं के सपने? जानें ये किस बात का है संकेत
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन बहुत जोश और उत्साह से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। रोमांटिक मूड में रहेंगे और एक साथ कहीं बाहर जाने की संभावना भी है। आपका व्यवहार और आकर्षण साथी को बहुत पसंद आएगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): पार्टनर से बातचीत करते समय थोड़ा संभलकर रहें। किसी बात पर बहस हो सकती है। बेहतर होगा कि समझदारी से काम लें और छोटी बातों को तूल न दें। रिश्ता बनाए रखने के लिए थोड़ा झुकना फायदेमंद रहेगा।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): काम की व्यस्तता के बावजूद आप पार्टनर के लिए समय निकाल पाएंगे। यह आपके रिश्ते को मजबूती देगा। साथी की बातों को ध्यान से सुनें, इससे वे खास महसूस करेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): थोड़ी बहुत बहस या तकरार की स्थिति बन सकती है, लेकिन शांति से काम लेने पर मामला जल्दी सुलझ जाएगा। पार्टनर की भावनाओं को समझें और विनम्रता से बात करें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्यार और रिश्तों के लिहाज़ से आज का दिन अच्छा है। अगर आप सिंगल हैं और किसी को पसंद करते हैं तो आज अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं। जो पहले से रिश्ते में हैं, उनके बीच नज़दीकियां और बढ़ेंगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): तनाव से राहत मिलेगी और पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताएंगे। बातों में स्पष्टता रखें और जरूरत से ज्यादा भावनात्मक होने से बचें। संतुलित रवैया रिश्ते को मजबूत बनाएगा।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): साथी को आज आपकी जरूरत है। हो सकता है उनका दिन अच्छा न हो, ऐसे में उन्हें सहारा दें और समझदारी से पेश आएं। बहस से बचें और प्यार से बात करें।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): साथी को आज आपकी जरूरत है। हो सकता है उनका दिन अच्छा न हो, ऐसे में उन्हें सहारा दें और समझदारी से पेश आएं। बहस से बचें और प्यार से बात करें।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज पार्टनर से कोई प्यारा सरप्राइज या गिफ्ट मिल सकता है। हालांकि दिनभर के दूसरे कामों की टेंशन रह सकती है, लेकिन कोशिश करें कि उनके साथ कुछ खास समय बिताएं या कोई छोटा ट्रिप प्लान करें।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): काम की व्यस्तता के कारण निजी जीवन थोड़ा प्रभावित हो सकता है। अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर करें ताकि पार्टनर आपकी स्थिति समझ सके। ईमानदारी से बात करेंगे तो सब ठीक रहेगा।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपको आज अपने प्रेम जीवन में कुछ असमंजस महसूस हो सकता है। लेकिन अगर आप पहल करते हैं, साथी की मदद करते हैं और प्यार जताते हैं, तो चीजें सुधरने लगेंगी।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्ते में थोड़ी ठंडक सी महसूस हो सकती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि प्यार नहीं है। आपको थोड़ा और प्रयास करना होगा। धीरे-धीरे रिश्ते में गर्माहट आएगी, बस धैर्य बनाए रखें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें