मंगल का मिथुन राशि में प्रवेश
महान ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 13 मार्च की सुबह 5 बजकर 2 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 10 मई को दोपहर 1 बजकर 48 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद कर्क राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऊर्जाशक्ति से भरपूर रहेंगे। साहस-पराक्रम के वृद्धि होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अपनी कार्यकुशलता के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। परिवार में विशेष करके छोटे भाइयों से अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न होने दें। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुझान बढे़गा। अनाथालयों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख, दांत और कान से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद गहरा सकता है। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल है।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा कहा जा सकता है विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। साझा व्यापार करने से बचें।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। स्वास्थ्य विशेष करके आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। वह धन समय पर नहीं मिलेगा। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से एकादश भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां तो कारगर होंगी ही आय के साधन भी बढ़ेंगे। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएगा। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएंगे। कोई भी कार्य बगैर बाधा के होगा नहीं किंतु, अंतत: सफलता आपको ही मिलेगी। हताश न हों नए कार्य आरंभ करने में थोड़ा और समय लगेगा। अपनी कार्य कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद करने के लिए आगे आएंगे, सफलताओं का ग्राफ ऊपर ही रहेगा।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य के प्रति आपको अत्यधिक सावधान रहना ही पड़ेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें और यात्रा के समय सामान चोरी होने से भी बचाएं। इन सब के बावजूद आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होगा। नए मकान का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। साझा व्यापार करने से बचें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। कोई भी कार्य अथवा निर्णय भावनाओं में बहकर न करें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किंतु अत्यधिक भागदौड़ का सामना करना पड़ेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा। न्यायालय से संबंधित मामले आपके पक्ष में आने के योग। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो विलंब न करें सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अलग तरह की चुनौतियां पेश करेगा। विशेष करके परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए अपने कार्य के प्रति ज्यादा ध्यान दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। नए लोगों से मुलाकात का परिणाम सार्थक रहेगा।
मीन राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करवाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यद्यपि अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर कठिन हालात को भी नियंत्रित कर लेंगे फिर भी हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है यात्रा में सामान चोरी होने से बचाएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का करना चाह रहे हों वह तो उस दृष्टि से भी योग अच्छा रहेगा।