Mangal Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति और योद्धा माना गया है। मंगल रक्त का कारक है और किसी भी व्यक्ति के साहस और पराक्रम को प्रदर्शित करता है। 01 जुलाई को रात में मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य की राशि में जब मंगल प्रवेश करेंगे तो इसके प्रभाव से 3 राशि के जातकों को बेहद सावधान रहना होगा तो आइए जानते हैं कि वह 3 राशियां कौन-कौन सी हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए मंगल द्वादश और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं और अब मंगल का गोचर आप के चौथे भाव में होगा। मंगल के गोचर का आप पर अनुकूल प्रभाव होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। इस भाव में विराजमान मंगल की पूर्ण दृष्टि सप्तम, दशम और एकादश भाव पर होगी। इस समय मंगल की गोचर से आपको थोड़ा मानसिक तनाव संभव है।
विज्ञापन
3 of 7
Mangal Gochar 2022:
- फोटो : amar ujala
इस समय प्रॉपर्टी और रियलस्टेट में काम कर रहे जातकों को धन की समस्या से जूझना पड़ सकता है। आपके कार्यस्थल पर आपके सहयोगी इस समय आप के खिलाफ थोड़ी साजिश भी कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में भी थोड़े तनाव की आशंका दिखाई दे रही है। इस समय आपको यह सलाह दी जाती है कि अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं तो अभी उसे नहीं करें। इस समय आप अब आपको अपने स्वास्थ्य का भी थोड़ा ध्यान रखना होगा।
4 of 7
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल तीसरे और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं और अब मंगल का गोचर आपके द्वादश भाव यानी कि व्यय भाव में होगा। इस भाव में विराजमान मंगल की पूर्ण दृष्टि आप के तीसरे, छठे और सप्तम भाव पर होगी। इस भाव में मंगल के होने से आपको व्यर्थ की यात्राएं करनी पड़ सकती है और इस समय आप के आर्थिक रूप से थोड़े कमजोर होने के भी संकेत दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
राशि
इस समय आपको अपनी नौकरी में मनचाहा प्रमोशन नहीं प्राप्त होगा जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल नहीं है। इस समय आप अति उत्साह में आकर ऐसा कोई भी काम ना करें जो भविष्य में आपको दिक्कत दे। इस समय भाई बहनों के साथ थोड़ा तनाव भी संभव है। आपको इस समय सलाह दी जाती है कि आप अपनी पत्नी की सेहत का ख्याल रखें।
विज्ञापन
6 of 7
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल चौथे और एकादश भाव के स्वामी होते हैं और अब मंगल का गोचर आपके अष्टम भाव यानी कि आकस्मिक घटनाओं के भाव में होगा। इस भाव में विराजमान मंगल की पूर्ण दृष्टि आपके एकादश भाव, धन भाव और तीसरे भाव पर होगी। इस भाव में मंगल के गोचर के कारण आपको कोई चोट लग सकती है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने वाहन को सावधानी से चलाएं।
व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपको अपने व्यापार में धन की कमी से जूझना पड़ सकता है। इस समय पारिवारिक कलह के भी संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। आपको अपनी वाणी को संयमित रूप से प्रयोग में लाना होगा। कहीं ऐसा ना हो कि आपके कटु वचनों के कारण आपकी किसी से कलह हो जाए। इस समय आपके साहस और पराक्रम में थोड़ी कमी दिखाई दे सकती है। इस समय आपको आर्थिक लेनदेन में भी सावधानी रखनी होगी।