Aaj Ka Love Rashifal: वैदिक ज्योतिष के अनुसार यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर देखने को मिलेंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): कुछ परेशानियां आपको कमजोर कर सकती हैं लेकिन हिम्मत न हारें। आप और आपका साथी मिलकर हर मुश्किल से निपट लेंगे। हठ को छोड़कर अपने नम्र मिज़ाज़ से आप दुनिया भी जीत सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आप हमेशा दूसरे से अलग सोचते और करते है यही कारण है कि सब आपकी तारीफ करते है। अपने भविष्य की योजनाएं पहले से ही बना लें ताकि आपका आने वाला समय रोशन हो।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): कुछ ऐसा करें जिससे आपका पार्टनर आपको और भी अधिक चाहने लगे। सितारों की छांव में एक रोमांटिक सैर कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने सोलमेट के साथ बीतने वाले इन पलों को सजों का रखें ताकि आपका बंधन और भी मजबूत बने। व्यापार में हुआ घाटा कुछ समय तक आपको परेशान कर सकता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज का दिन केवल आपका है, जिसका आप अपनी शर्तों पर आनंद ले सकते हैं। संतोष और आराम आपकी आज आपकी प्राथमिकता रहेगी। आपकी चाहत को आज आपके ध्यान की ज़रूरत हैं इसलिए उसे अपना कीमती समय देना न भूलें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आपके आकर्षण और लक का करिश्मा कुछ ऐसा है जिसके कारण आज आपको जीवन के हर पहलू में सफलता प्राप्त होगी। अपने रोमांटिक जीवन नमकीन बनाने के लिए आपको कुछ खास प्रयास करके अपने प्रियतम को खुश करना पड़ेगा।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): सामान की चोरी या दुर्घटना से बचें। आज लोगों से मिलते समय थोड़ा ध्यान रखें क्योंकि कोई खास आपको ठेस पहुंचा सकता है। किसी से बातचीत आपके दिल में प्यार के अहसास को जगा सकती है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): अपने सोलमेट के प्रति रवैये को सही रखें इससे संबंध गहरा होता है। याद रखें रिश्तों में समझौता ज़रूरी है लेकिन एक दूसरे के प्रति भरोसा व सम्मान बेहद महत्वपूर्ण है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):आप अभी सामाजिक सर्कल से कट ऑफ करके अकेले रहने के मूड में हैं। अगर किसी को दिल से चाहते हैं तो आगे बढ़कर अपने प्रेम का इजहार करें।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): बच्चों के लिए समय संकटभरा है, ध्यान रखें। अपने साथी से मिलने की लालसा आज आपको उसके लिए कुछ खास करने के लिए प्रेरित करेगी।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपका प्रेमी आपसे केवल आपका ध्यान और समय चाहता है इसलिए एक गुलाब का एक फूल भी आपके प्यार को प्रभावित कर सकता है। नए रिश्ते में थोड़ा सोच समझ कर आगे बढ़ें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): रिश्ते में गलतफहमियों को जगह न दें और प्यार का इज़हार करते रहें इससे आपकी चाहत आसमान को छुयेगी। घर पर आए संकट को दूर करने में व्यस्त रहेंगे।