फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mangal Gochar 2023: अब 9 ग्रहों में सेनापति मंगल का बड़ा राशि परिवर्तन, 3 राशियां चढ़ेंगी कामयाबी की सीढ़ियां

Thu, 15 Jun 2023 02:52 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
mars transit 2023 - फोटो : अमर उजाला
Mangal Gochar 2023: वैदिक ज्योतिष में मंगल को ग्रहों का सेनापति और योद्धा माना गया है। मंगल रक्त का कारक है और किसी भी व्यक्ति के साहस और पराक्रम को प्रदर्शित करता है। 1 जुलाई को रात में मंगल सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में मंगल 1 जुलाई से 17 अगस्त तक रहेंगे। सूर्य की राशि में जब मंगल प्रवेश करेंगे तो इसके प्रभाव से तीन राशि के जातकों को बहुत ही अच्छा मुनाफा और फायदा होने वाला है तो आइए जानते हैं कि वह 3 राशियां कौन-कौन सी हैं। 

Mithun Sankranti 2023: 15 जून को मिथुन संक्रांति पर करें मात्र 5 उपाय, जानिए क्या होंगे इसके फायदे
Weekly Horoscope: इस सप्ताह जमकर बरसेगा इन 5 राशियों पर पैसा, आर्थिक स्थिति होगी और मजबूत
विज्ञापन

2 of 10
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल एकादश और छठे भाव के स्वामी होते हैं। मंगल अब एक जुलाई से आपके तीसरे भाव में गोचर करेंगे जोकि साहस और पराक्रम का भाव है। मंगल की चौथी दृष्टि आपके छठे भाव पर, सप्तम दृष्टि आपके नवें भाव पर और अष्टम दृष्टि आपके दशम भाव पर होगी।
विज्ञापन

3 of 10
मिथुन
मिथुन राशि
मंगल के इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस समय रियल स्टेट और प्रॉपर्टी के काम से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा होगा। इस समय आपके शत्रु आपके सामने प्रभावहीन होते हुए दिखाई देंगे। आप इस समय अपने शत्रुओं का समूल नाश करने में समर्थ होंगे।

4 of 10
gemini rashifal 2023 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपने पिता के सहयोग से कोई अधूरा काम आपका पूरा हो सकता है। इस समय सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को अपने अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आप अच्छे कार्य करेंगे और आपका प्रमोशन भी हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 10
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल पंचम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं और अब मंगल का गोचर आपके भाग्य स्थान में होगा। इस भाव में विराजमान मंगल की चौथी दृष्टि आपके द्वादश पर पर, सप्तम दृष्टि आप के तीसरे भाव पर और अष्टम दृष्टि आपके चौथे भाव पर होगी।
विज्ञापन

6 of 10
Mangal Gochar 2023 - फोटो : amar ujala
धनु राशि
इस भाव में विराजमान मंगल के कारण आपकी धार्मिक यात्राएं होंगी और आपके गुरुओं का आपको सहयोग प्राप्त होगा। इस समय विदेश से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है एवं आयात और निर्यात से जुड़े व्यापारी इस समय अच्छा फायदा अर्जित करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन

7 of 10
rashifal 2023 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि 
अगर आप अपनी शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते थे तो समय अनुकूल है ,इस समय आप के भाइयों का आपको साथ मिलेगा और अगर कोई पैतृक संपत्ति का विवाद था तो वह भी सुलझ सकता है। इस समय आप अपने परिवार के लोगों के ऊपर खर्च कर सकते हैं। किसी वाहन या किसी भवन को खरीद सकते हैं अथवा तो आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। 

8 of 10
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल दूसरे और भाग्य स्थान के स्वामी होते हैं और अब मंगल का गोचर आप के छठे भाव यानी कि शत्रु स्थान में होगा। पाप ग्रह मंगल के बारे में यह सर्वविदित है कि मंगल का गोचर छठे भाव में बेहद शुभ परिणाम देने वाला होता है।

9 of 10
rashifal 2023 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि 
मंगल के इस गोचर से आपको आपकी नौकरी में मनचाहा प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। इस समय आपके शत्रु पूरे तरीके से नष्ट होने वाले हैं। मंगल की दृष्टि भाग्य स्थान पर जाने के कारण आपको इस समय भाग्य का साथ मिलेगा। इस समय आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। हो सकता है कि किसी काम के सिलसिले में आपको यात्राएं करनी पड़े और इन यात्राओं से आपको भविष्य में अच्छा फायदा हो।
विज्ञापन

10 of 10
राशि
मीन राशि 
मंगल की दृष्टि लग्न पर भी जा रही है इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि रहेगी। आपका साहस और पराक्रम बढ़ा रहेगा आपके समाज में आपको मान सम्मान प्राप्त होगा और आप एक टीम लीडर की तरह अपने कार्यों को संपादित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें