rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनि, राहु और केतु की उल्टी चाल से चलना काफी परेशानियों से भरा रहने वाला हो सकता है। आपके कार्यों में तरह-तरह के विध्न आएंगे। आपको अपनी मेहनत का उतना फल नहीं मिलेगा जितना मिलना चाहिए। भाग्य का अच्छ साथ नहीं मिलेगा। आपके कुछ निर्णय आपको परेशानी में डाल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको इस दौरान काफी सावधानी बरतनी होगी। कोई छोटी-मोटी दुर्घटना होने के संकेत हैं।