महान ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 01 जुलाई की रात्रि 2 बजकर 16 मिनट पर कर्क राशि की यात्रा संपन्न करके सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 18 अगस्त दोपहर बाद 03 बजकर 54 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसी के साथ इनका नीच राशिगत योग भी समाप्त हो जाएगा। सिंह राशि इनके मित्र सूर्य की राशि है अतः इस राशि वालों के लिए तो इनका परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। अन्य सभी के लिए इनका गोचर कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए थोड़ा और प्रयास करना पड़ेगा। प्रेम संबंधी मामलों में तो उदासीनता रहेगी किन्तु संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। सफलताओं की दृष्टि से तो समय अनुकूल रहेगा किंतु कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग है। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें, सामान चोरी होने से भी बचाएं। जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। अपने साहस और ऊर्जा शक्ति के बल पर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालयों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे दान-पुण्य करेंगे। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल आर्थिक पक्ष को मजबूत करेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। अपनी कटु वाणी पर नियंत्रण रखें और कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। इस अवधिके मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा हानि की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार में मांगलिक कार्यों का शुभ अवसर आएगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आपकी राशि के लिए मंगल योगकारक कहे गए हैं इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से अब रहे स्थितियां बेहद अनुकूल रहेंगे सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी केंद्र के लिए आवेदन करना चाह रहे हो तो ब्राह्मण अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी प्राप्ति के योग हैं।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव सामान्य फल कारक ही रहेगा। झगड़े विवाद से दूर ही रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से बचें। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। कर्ज के लेन-देन से बचें। विदेशी कंपनियों में सर्विस और नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई हेतु जाने का प्रयास कर रहे हों तो भी समय अनुकूल रहेगा।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव हर तरह से लाभ के नए आयाम जोड़ेगा। इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो भी ग्रह गोचर अनुकूल ही रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। अपने सामर्थ्य और ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करेंगे तो सफलता अधिक मिलेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। संतान प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से दशम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल हर तरह से सफलताओं का दौर बरकरार रखेंगे। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी समय अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। वाहन का भी क्रय करना हो तो ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। संबंधों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव भाग्य वृद्धि तो कराएगा ही आध्यात्मिक क्षेत्र में भी अच्छी उन्नति प्रदान करेगा। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। देशाटन का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकारी विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में हर कार्य तथा निर्णय बहुत सोच-समझकर लेने की आवश्यकता है। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी रिश्ते बिगड़ने न दें। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। शादी-विवाह से संबंधित मामलों में थोड़ा और समय लगेगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। साझा व्यापार करने से बचें। सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा।
मीन राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। एक ओर जहां गुप्त शत्रु परास्त होंगे वहीं कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। फिर भी कहीं न कहीं स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। कर्ज के भी लेन-देन से बचें। परिवार में कलह की स्थिति उत्पन्न न होने दें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। गुप्त शत्रु परास्त होंगे।