वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा सभी ग्रहों में सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह हैं, एक राशि में करीब ढाई दिनों तक रहते हैं। ऐसे में इस दौरान किसी न किसी दूसरे ग्रह के साथ युति करते हैं। आपको बता दें कि आज यानी 5 सितंबर को सुबह 10 बजकर 12 मिनट पर वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर कर चुके हैं, जहां पर पहले से साहस और पराक्रम के कारक ग्रह मंगलदेव पहले से विराजमान हैं। ऐसे में इन दोनों ही ग्रहों की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष में महालक्ष्मी राजयोग को बहुत ही शुभ और अच्छा राजयोग माना जाता है। 12 राशियों के जातकों पर इसका प्रभाव जरूर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं महालक्ष्मी राजयोग बनने से किन राशियों के लिए लाभकारी हो सकता है।