Mangal Aditya Rajyog : द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल ग्रह 2 अप्रैल, गुरुवार को मीन राशि में प्रवेश करेगा। यह महत्वपूर्ण गोचर दोपहर 3:37 बजे होगा। ज्योतिष में ग्रहों की चाल का एक विशेष स्थान है और मंगल का यह गोचर कई राशियों को प्रभावित कर सकता है। विशेष रूप से इस समय मीन राशि में सूर्य की उपस्थिति इस गोचर को और भी खास बनाती है। मंगल और सूर्य दोनों ही अग्नि तत्व वाले ग्रह हैं। जब वे एक ही राशि में साथ आते हैं तो मंगल आदित्य राज योग का निर्माण होता है। इस योग को आत्मविश्वास, शक्ति और नेतृत्व गुणों को बढ़ाने वाला माना जाता है। इसके परिणामस्वरूप कुछ राशियों को करियर में उन्नति, आर्थिक लाभ और समाज में मान-सम्मान में वृद्धि का अनुभव होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि इस राजयोग का किन राशियों को लाभ होगा।