फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal 27 March: मेष समेत 3 राशियों को रखना होगा खर्चों पर नियंत्रण, जानें अन्य राशियों का हाल

Fri, 27 Mar 2026 12:26 AM IST
Shweta Singh आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली

सार

27 March Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 27 मार्च 2026 का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
27 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala
Rashifal 27 March: शुक्रवार, 27 मार्च को चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि है। इस दिन मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद मिलने का योग हैं। चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होगा।  आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। इसके अलावा कुछ राशि वालों के लिए करियर-कारोबार में सफलता मिलेगी, निवेश से अच्छा लाभ होता हुआ भी मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा दिन, 26 मार्च का दैनिक राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
26 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। भाग्य का साथ मिलने से आपके कामों में सफलता के योग बन रहे हैं और समाज में आपकी अच्छी पहचान भी बनेगी। आपके मित्रों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि आपका मधुर व्यवहार लोगों का दिल जीत लेगा। बस ध्यान रखें कि किसी से भी कटु शब्द न बोलें। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें, क्योंकि कहीं दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

3 of 13
26 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा रह सकता है। कामों की अधिकता के कारण भागदौड़ भी बढ़ेगी। पेट से जुड़ी किसी समस्या को हल्के में न लें और अपने खर्चों को भी जरूरत के अनुसार ही रखें। एक साथ कई काम हाथ में आने से मन में तनाव बढ़ सकता है। पड़ोसियों और आसपास के लोगों से अच्छे संबंध बनाए रखें, क्योंकि समय पड़ने पर वही सबसे पहले काम आते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से जुड़ी कोई चिंता हो सकती है। वहीं आप अपनी माताजी के लिए कोई प्यारा सा सरप्राइज गिफ्ट भी ला सकते हैं।

4 of 13
26 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज आपको अपने कामों को योजना बनाकर पूरा करने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में लिए गए फैसले परेशानी बढ़ा सकते हैं। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने के संकेत हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुरानी गलती से आपको बड़ा सबक मिल सकता है। मेहनत करने से बिल्कुल भी पीछे न हटें, क्योंकि आपकी मेहनत ही आपको आगे ले जाएगी। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो बजट का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन

5 of 13
26 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज आपको अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। अविवाहित लोगों की अपने किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर हल्की नोकझोंक होने की संभावना है, इसलिए प्रॉपर्टी या जमीन से जुड़े मामलों में वरिष्ठ सदस्यों की राय लेकर ही बोलना बेहतर रहेगा। कोई रिश्तेदार आपसे मिलने आ सकता है। छोटे बच्चों के साथ कुछ समय बिताने से आपका मन भी हल्का होगा और तनाव दूर होगा।
विज्ञापन

6 of 13
26 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए सुख और संतोष से भरा रहने वाला है। धन से जुड़ा कोई काम जो लंबे समय से अटका हुआ था, वह आज पूरा हो सकता है। आपकी आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था, तो उसका वापस मिलने के योग हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके व्यापार के लिए बहुत लाभदायक साबित हो सकती है। किसी काम के सिलसिले में आपको बाहर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। हालांकि परिवार से जुड़ी कोई निराशाजनक खबर मन को थोड़ा दुखी कर सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
26 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। यदि आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हों, तो पहले लोगों की बात ध्यान से सुनें और फिर ही प्रतिक्रिया दें। आपके विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। खर्चों को लेकर आपको कोई खास परेशानी नहीं होगी। हालांकि व्यापार की कुछ योजनाओं को लेकर मन में थोड़ा असमंजस बना रह सकता है।

8 of 13
26 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए धन और समृद्धि में वृद्धि का संकेत दे रहा है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कुछ खास और रोमांटिक पल बिता सकते हैं। हालांकि किसी पुराने रोग के उभरने से थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए बाहर का खाना खाने से बचें। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार से जुड़ी किसी बड़ी डील को अंतिम रूप देने से पहले अच्छे से सोच लें। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आपके मन में आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा भी बनी रहेगी।

9 of 13
26 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
आज आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। दिखावे के चक्कर में अनावश्यक खर्च करना बाद में परेशानी दे सकता है। आपकी कोई बात जीवनसाथी को बुरी लग सकती है, इसलिए बातचीत में सावधानी रखें। संतान को लेकर आज आपका रवैया थोड़ा सख्त हो सकता है, क्योंकि आप उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोकना चाहेंगे। किसी बात को लेकर परिवार में बड़ा विवाद भी हो सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।

10 of 13
26 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी यात्रा की योजना बना सकते हैं और माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकाल सकते हैं। हालांकि, अपने धन का सही उपयोग करना आपके लिए बहुत जरूरी रहेगा। पारिवारिक मामलों में क्रोध पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च भी बढ़ सकता है।

11 of 13
26 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। चारों ओर का माहौल सकारात्मक रहेगा और आप लोगों की मदद के लिए भी आगे आएंगे। हालांकि आपकी खर्च करने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है, इसलिए थोड़ा संयम रखें। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपकी अच्छी पहचान बनेगी। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। यदि कहीं घूमने जा रहे हैं तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं।

12 of 13
26 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
आज का दिन आपको थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दे रहा है। कुछ विरोधी आपके कामों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए किसी भी अजनबी व्यक्ति से लेन-देन करने से बचें। किसी कानूनी मामले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़ी किसी बड़ी डील को पार्टनरशिप में करने से पहले कई बार सोच लें, क्योंकि आगे चलकर उसे निभाना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
26 मार्च का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घर में कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान या बिजली का उपकरण आ सकता है। यदि आप किसी काम को लेकर पिताजी से सलाह लें, तो उस पर अमल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। संतान आपसे किसी खास चीज की मांग कर सकती है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन खुश होगा। हालांकि पारिवारिक मामलों को लेकर मन में थोड़ी चिंता भी बनी रह सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें