Malavya Rajyog 2026: पंच महापुरुष राजयोगों में मालव्य राजयोग को बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता है। 02 मार्च को शुक्र के मीन राशि में गोचर करने से मालव्य राजयोग का निर्माण हुआ है। इससे कुछ राशि वालों के लिए अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में गोचर से मालव्य राजयोग का निर्माण होता है।
- फोटो : amar ujala
Malavya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब धन और सुख के कारक ग्रह शुक्र मीन राशि में होते हैं तो मालव्य राजयोग का निर्माण करते हैं। ज्योतिष में मालव्य राजयोग को बहुत ही शुभ और फलदायी राजयोग माना जाता है। इसके प्रभाव में व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है। करियर-कारोबार में स्थिरता मिलती है। आपको बता हैं दें की शुक्र ग्रह बीते 2 मार्च को मीन राशि राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जो 26 मार्च तक इसी राशि में रहेंगे। इसके अलावा शुक्र के मीन राशि मे गोचर करने से शनि के साथ युति भी बनी हुई है। ज्योतिष में शनि-शुक्र की युति को अच्छा माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र के मीन राशि में प्रवेश और मालव्य राजयोग के बनने के कारण किन-किन राशि वालों को लाभ मिलेगा। इसका ज्योतिषी विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का मीन राशि में गोचर और इससे मालव्य राजयोग का बनना बहुत ही फायदा साबित हो सकता है।
इस दौरान आपके जो अधूरे काम हैं उनके पूरे होने की अच्छी संभावना है। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। लाभ के योग बनेंगे।
आय-व्यय में आपको संतुलन बना रहेगा। इस दौरान आपके बैंक बैलेंस में इजाफा भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का मीन राशि में गोचर अच्छा साबित होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मालव्य राजयोग के कारण आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग हैं।
आय के नए-नए स्त्रोतों में इजाफा होगा। नौकरी और बिजनेस में आपको अपार सफलता और मुनाफा हासिल हो सकता है।
4 of 5
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग बनना काफी शुभ साबित हो सकता है।
आपको किस्मत का अच्छा और भरपूर साथ मिलेगा। रुके के काम जल्द से जल्द पूरे होंगे।
जीवन में खुशियों की दस्तक होगी और नए-नए तरह के काम करने का अवसर मिलेगा जिससे आपकी आर्थिक समृद्धि में इजाफा होगा।