Malavya Aur Bhadra RajYog: ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह, कुंडली और नक्षत्रों का बहुत महत्व है। प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपनी राशि बदलता है, जिसका प्रभाव व्यक्ति, देश और दुनिया के जीवन पर दिखाई देता है। 18 सितंबर को, असुरों के गुरु शुक्र, तुला राशि में प्रवेश करेंगे और बुध ग्रह 23 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जो मालव्य और भद्र राजयोग को जन्म देगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लगभग 100 वर्षों में यह पहली बार होगा जब बुध और शुक्र के गोचर के कारण भद्रा और मालव्य राजयोग एक साथ बनेगा। हालांकि इस राजयोग का 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा, लेकिन तीन राशियों पर यह बेहद सफल रहेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका लाभ मिलेगा