फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2025: कल सूर्य देव करेंगे मकर राशि में प्रवेश, जानिए आपकी राशि पर मकर संक्रांति का प्रभाव

Mon, 13 Jan 2025 02:44 PM IST
श्वेता सिंह गुंजन वार्ष्णेय, ज्योतिषाचार्य

सार

Makar Sankranti Rashi Bhavishya: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का गोचर बारह राशियों को शुभाशुभ फल प्रदान करता है। सूर्य के अतिरिक्त अन्य ग्रहों का गोचर एवं जन्म-पत्री में चलने वाली महादशा अंतर्दशा ज्योतिषीय फलादेश में अंतिम निर्णय प्रदान करती है।
विज्ञापन
1 of 13
Makar Sankranti 2025 - फोटो : Amar Ujala
Makar Sankranti Impact on Zodiac Signs: मकर संक्रांति के दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही खरमास समाप्त होता है। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी और पहला अमृत स्नान भी इसी दिन किया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का गोचर बारह राशियों को शुभाशुभ फल प्रदान करता है। सूर्य के अतिरिक्त अन्य ग्रहों का गोचर एवं जन्म-पत्री में चलने वाली महादशा अंतर्दशा ज्योतिषीय फलादेश में अंतिम निर्णय प्रदान करती है।

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर इन राशियों की होगी आर्थिक तंगी होगी दूर, बनेंगे नौकरी के योग
Vastu Tips: भूलकर भी किसी से न लें ये चीजें, अन्यथा हो सकते हैं कंगाल
29 मार्च को सूर्यग्रहण के साथ मीन राशि में शनि-सूर्य की युति, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क
Shani Gochar 2025: साल 2025 में कैसी रहेगी शनि की चाल, जानिए किन राशियों पर रहेगी साढ़ेसाती और ढैय्या
विज्ञापन

2 of 13
Makar Sankranti 2025 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
गोचर से दशम भाव में सूर्य के आने पर धन, स्वास्थ्य, मित्र आदि का सुख प्राप्त होता है। राज्याधिकारियों और प्रतिष्ठित लोगों से मित्रता बढ़ती है। पदोन्नति का अवसर मिलता है। मान, गौरव, प्रताप बढ़ता है।
विज्ञापन

3 of 13
Makar Sankranti 2025 - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि 
गोचर से नवम स्थान में सूर्य के आने पर आय की कमी, रोग एवं अशांति उत्पन्न हो सकती है। झूठा आरोप, बिना कारण धन और पुण्य की हानि के साथ ही बड़ों तथा मित्रों एवं भाइयों से विरोध रहता है।

4 of 13
Makar Sankranti 2025 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
गोचर से अष्टम स्थान में सूर्य के आने पर जातक को पूर्व में किए गए बुरे कर्मों का फल मिलता है। शत्रुओं से झगड़ा होता है, शरीर में पीड़ा रहती है, अधिक खर्च होता है और अपमान का विशेष भय रहता है।
विज्ञापन

5 of 13
Makar Sankranti 2025 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि 
 गोचर से सातवें स्थान में सूर्य के आने से दांपत्य जीवन में वैमनस्य की उत्पत्ति होती है और कष्टकारी यात्राएं करनी पड़ती हैं। उदर पीड़ा, सिर दर्द आदि से कष्ट हो सकता है तथा मानहानि भी संभव है।
विज्ञापन

6 of 13
Makar Sankranti 2025 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि  
गोचर से छठे स्थान में सूर्य के आने से कार्य सिद्धि और सुख की प्राप्ति होती है, अन्न-वस्त्र आदि का लाभ होता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है, शोक-मोह आदि का नाश होकर चित्त और शरीर स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन

7 of 13
Makar Sankranti 2025 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि  
गोचर से पंचम भाव में सूर्य के आने से मानसिक भ्रम उत्पन्न होता है, बुद्धि भ्रमित होने लगती है। ऐसे में जातक को निर्णय गलत होने के कारण अनेक प्रकार के कष्ट एवं पीड़ा सहनी पड़ती है।

8 of 13
Makar Sankranti 2025 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि  
गोचर में चतुर्थ स्थान में सूर्य के आने से मानसिक और शारीरिक व्यथा रहती है। घरेलू झगड़ों के कारण सुखों में कमी आ जाती है, जमीन-जायदाद संबंधी अनेक प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।

9 of 13
Makar Sankranti 2025 - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि  
गोचर से तृतीय स्थान में सूर्य के आने से रोगों से मुक्ति, सुख-चैन, शुभ समाचार मिलते हैं। शत्रुओं की पराजय होती है तथा व्यक्ति लक्ष्मी और मान-प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। प्रायः उच्च पद की प्राप्ति होती है।

10 of 13
Makar Sankranti 2025 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि  
गोचर से द्वितीय स्थान में सूर्य के आने से मित्रों और संबंधियों से झगड़ा होता है और व्यक्ति का पूरा महीना सुख रहित व्यतीत होता है। व्यापार और धन-संपत्ति की हानि का भय रहता है।

11 of 13
Makar Sankranti 2025 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
गोचर से प्रथम भाव में सूर्य के आने से धन का नाश होता है। मान-सम्मान में कमी आती है। प्रत्येक कार्य विलंब से संपन्न होता है। संबंधियों, मित्रों और सज्जनों से झगड़ा होने से मानसिक व्यथा रहती है।

12 of 13
Makar Sankranti 2025 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि  
गोचर से द्वादश भाव में सूर्य के आने से दूर देश का भ्रमण होता है। कार्य एवं पद की हानि होती है। व्यय अधिक रहता है। कई प्रकार की कठिनाइयां झेलनी पड़ती हैं। मित्रों का व्यवहार भी शत्रुतापूर्ण हो जाता है।
विज्ञापन

13 of 13
Makar Sankranti 2025 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि  
गोचर से एकादश भाव में सूर्य के आने से हर प्रकार का लाभ, धन प्राप्ति, नवीन पद और बड़ों के अनुग्रह की प्राप्ति होती है। स्वास्थ्य अच्छा रहता है और आध्यात्मिक एवं मांगलिक कार्य होते रहते हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें