Makar Sankranti 2024 Daan: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार का विशेष महत्व होता है। देशभर में मकर संक्रांति के पर्व को अलग-अलग नामों से मनाया जाता है। मकर संक्राति को खिचड़ी, उत्तरायण पर्व, गंगासागर स्नाान, खिचड़ी, बिहू और पोंगल आदि के नाम से जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य हर एक माह अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य जब धनु राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए अपने पुत्र शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं तो इस दिन पूरे देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाते हैं। मकर संक्रांति के दिन से सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। मकर संक्रांति पर सूर्यदेव की विशेष उपासना, गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 15 जनवरी को सूर्य दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शास्त्र गणना के मुताबिक अगर सूर्य संक्रांति सूर्यास्त के बाद आती है तो पुण्य काल दूसरे दिन होता है। वहींअगर सूर्यदेव मकर राशि में सूर्यास्त से पहले से आ जाए तो उसी दिन पुण्यकाल माना जाता है। मकर संक्रांति पर दान करने का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष में मान्यता है कि अगर राशि के अनुसार चीजों का दान किया जाता है तो सूर्यदेव और शनि देव दोनों की विशेष कृपा प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं आप अपनी राशिनुसार मकर संक्रांति पर किन-किन चीजों की दान कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। ऐसे में अगर मकर संक्रांति पर मंगल ग्रह से जुड़ी चीजों का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति पर स्नान करने के बाद तिल-गुड़, खिचड़ी, मिठाई,मसूर की दाल, मीठे चावल ,लाल या गुलाबी रंग के ऊनी वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 8
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं, ऐसे में मकर संक्रांति पर दान शुक्र ग्रह के अनुरूप करना शुभ होता है। इन दोनों ही राशि के लोग मकर संक्रांति पर चीनी, चावल, दूध-दही, सफेद या गुलाबी रंग के ऊनी कपड़े, खिचड़ी और तिल-गुड़ का दान करना विशेष फलदाई है।
4 of 8
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन और कन्या राशि
मिथुन और कन्या राशि के स्वामी ग्रह बुध माने गए हैं। ऐसे में मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू, साबुत मूंग, खिचड़ी, मूंगफली, हरे कपड़े आदि दान करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
5 of 8
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होते हैं। इस तरह से मकर संक्रांति के दिन कर्क राशि वालों को खीर, सफ़ेद तिल के लड्डू, मावा से बनी हुई मिठाईयां, खिचड़ी, सफ़ेद तिल आदि का दान करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
6 of 8
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव होते हैं। है। मकर संक्रांति पर स्नान के बाद खिचड़ी, लाल कपड़ा, रेवड़ी, गजक, गुड़ और मसूर की दाल, तांबे के बर्तन आदि दान करना फलदाई है।
धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पुण्यफलों में वृद्धि के लिए इस राशि के जातकों को इस दिन तिल, गुड़, खिचड़ी, मूंगफली,पपीता और पीले चन्दन का दान करना शुभ रहेगा।
मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि पर शनिदेव का आधिपत्य होता है। ऐसे में शनिदेव के अशुभ प्रभाव में कमी और इनकी कृपा पाने के लिए मकर संक्रांति पर इस राशि के जातकों को खिचड़ी, काला छाता, तिल या सरसों का तेल,उड़द दाल की खिचड़ी और ऊनी वस्त्रों का दान करना मंगलकारी रहेगा।