वैदिक ज्योतिष में शुक्र को सौंदर्य, प्रेम, धन और सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। जब भी शुक्र अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका सीधा प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में अवश्य दिखाई देता है। वर्ष 2025 में सितारों की चाल एक बार फिर महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दे रही है। 26 नवंबर को शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे जीवन के कई क्षेत्रों में नई ऊर्जा, आकर्षण और भावनात्मक गहराई बढ़ने की संभावना बन रही है।
इसके तुरंत बाद 29 नवंबर को सुबह 3 बजकर 06 मिनट पर शुक्र शनि के नक्षत्र ‘अनुराधा’ में प्रवेश करेंगे। यह नक्षत्र स्वयं वृश्चिक राशि में स्थित है, इसलिए इस परिवर्तन पर मंगल का भी प्रभाव बनेगा। ऐसे में यह गोचर कुछ विशेष राशियों पर अत्यंत शुभ फल प्रदान कर सकता है। चंद्र राशि के आधार पर किया गया यह विश्लेषण बताता है कि शुक्र का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश तीन राशियों के लिए सौभाग्य, समृद्धि और संबंधों में नई शुरुआत का अवसर लेकर आ सकता है।