आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
साल 2026 में नवपंचम राजयोग का बनना बहुत ही शुभ फलदायी साबित हो सकता है। ऐसे में मिथुन राशि वालों के लिए यह योग बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान मिथुन रााशि वालों की प्रोफेशनल लाइफ में ऊंचाईयां दिखेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, वेतन वृद्धि के योग बनेंगे। वहीं कारोबार करने वाले जातकों को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। व्यापार में नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी और अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा और सफलता के योग बनेंगे। पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना रहेगी। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।