फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budh Uday On Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर बुध देव होंगे उदय, जानें किन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

Wed, 19 Feb 2025 01:09 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mahashivratri 2025 Budha Uday: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह बुद्धिमत्ता, व्यापार, शिक्षा और संचार का प्रतीक माना जाता है। 26 फरवरी 2025 को रात 08:41 बजे बुध ग्रह कुंभ राशि में उदित होंगे। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 6
Budh Uday February 2025 - फोटो : amar ujala
Budh Uday in Kumbha Rashi: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष, फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 26 फरवरी को सुबह 11:08 बजे से प्रारंभ होगी और 27 फरवरी 2025 को सुबह 08:54 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, महाशिवरात्रि का उत्सव 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा।
महाशिवरात्रि 2025 पर बुध का कुंभ राशि में उदय होने जा रहा है। यह विशेष योग कन्या, मिथुन, तुला, धनु और मकर राशियों के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध ग्रह बुद्धिमत्ता, व्यापार, शिक्षा और संचार का प्रतीक माना जाता है। 26 फरवरी 2025 को रात 08:41 बजे बुध ग्रह कुंभ राशि में उदित होंगे। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका लाभ मिलेगा।  
विज्ञापन

2 of 6
Budh Uday February 2025 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि 
कुंभ राशि में बुध के उदय से वृषभ राशि के जातकों को वित्तीय कठिनाइयों, पारिवारिक कलह और भावनाओं को व्यक्त करने में आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। बचत करना आसान होगा। पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि होगी और माता-पिता अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
विज्ञापन

3 of 6
Budh Uday February 2025 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
बुध के उदय से मिथुन राशि के जातकों के लिए यात्रा, संबंध और करियर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। दूर की यात्रा की योजना बन सकती है। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को विवादों से राहत मिलेगी। गुरु या मेंटर के रूप में कार्यरत लोगों को नई ऊर्जा मिलेगी, जिससे उनके करियर में उन्नति होगी।

4 of 6
Budh Uday February 2025 - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
महाशिवरात्रि के दिन बुध के उदय से बन रहे बुधादित्य योग के कारण सिंह राशि के जातकों के आर्थिक और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। निवेश से अच्छे लाभ की संभावना है, और परिवार में चल रही समस्याएं सुलझ सकती हैं। यदि आप किसी के साथ साझेदारी में हैं, तो इस दौरान आपकी गलतफहमियां दूर होंगी, जिससे व्यापार में वृद्धि होगी। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पिछले आर्थिक संकटों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 6
Budh Uday February 2025 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
बुध के कुंभ राशि में उदय से कन्या राशि के जातकों को व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त होगा। करियर में आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी। कानूनी विवादों या उलझे मामलों से मुक्ति मिलने की संभावना है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Budh Uday February 2025 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि   
बुध के कुंभ राशि में उदय से कुंभ राशि के जातकों के लिए शिक्षा, प्रेम, परिवार और करियर के क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। छात्रों को पढ़ाई में आ रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी, और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यापारियों, बैंकरों, डेटा वैज्ञानिकों और वार्ताकारों जैसे पेशेवरों को लाभ होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें